Government Jobs 2022 : सब इंस्पेक्टर के 444 पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Government Jobs 2022 : सब इंस्पेक्टर के 444 पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी जॉब (Government jobs 2022) करने के इच्छुक युवाओं के लिए ये खबर महत्वपूर्ण है। तमिल नाडु पुलिस ने 444 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार तमिल नाडु पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट  tnusrb.tn.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

तमिल नाडु वर्दीधारी सेवा भर्ती बोर्ड (TNUSRB) ने तालुका, आर्म्ड रिजर्व और स्पेशल पुलिस के लिए रिक्रूटमेंट अभियान शुरू किया है, इसके अभियान के तहत सब इंस्पेक्टर के 444 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 07 अप्रैल 2022 है।

ये है पदों का विवरण 

नोटिफिकेशन के मुताबिक इन सब इंस्पेक्टर के 444 पदों में से 399 पद तालुका में भरे जायेंगे और 45 पद आर्म्ड रिजर्व और स्पेशल पुलिस के लिए भरे जायेंगे।

ये भी पढ़ें – MP Weather: मौसम में फिर बदलाव, होली के बाद बढ़ेगी गर्मी, जानिए शहरों का हाल

आयुसीमा और वेतनमान 

इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदक की आयु 01 जुलाई 2022 को 20 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए।  चयनित सब इंस्पेक्टर का वेतनमान 36,900 से 1,16,600 रुपये है।  इस वेतनमान के आधार पर मासिक वेतन दिया जायेगा।

इतनी देनी होगी फ़ीस 

आवेदक को आवेदन पत्र के साथ 500 रुपये फ़ीस देनी होगी।  फ़ीस ऑनलाइन नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के जरिये भरी जा सकती है।  ऑफलाइन के लिए भारतीय स्टेट बैंक के चालान का उपयोग किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें – लोकायुक्त एक्शन : 10,000 रुपये की रिश्वत लेते वन अधिकारी गिरफ्तार

ऐसे करें आवेदन 

1 –  सबसे पहले  TNUSRB की आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर जाएं।

2 – होम पेज पर भर्ती लिंक पर जाकर क्लिक करें।

3 – यहाँ ओपन हुए नए पेज पर मांगी गई जानकारी भरें।

4 – रजिस्ट्रेशन करें, अपनी आईडी से लॉग इन करें और फॉर्म भरें।

5 – फ़ीस भरने के बाद आवेदन पत्र को सबमिट करें।

6 – अपने इस्तेमाल के लिए भरे हुए आवेदन को डाउन लोड करें प्रिंट निकाल लें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews