Teacher Recruitment 2023: 9710 पदों पर होगी भर्ती, अच्छी मिलेगी सैलरी, मार्च से पहले करें अप्लाई, ये रहेंगे नियम, जानें आयु-पात्रता

teacher recruitment

Rajasthan Teacher Recruitment 2023:  शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे राजस्थान के युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान शिक्षा विभाग ने  सहायक शिक्षक के 9712 पदों पर भर्ती निकाली है, इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार 31 जनवरी से शुरू होगी और 1 मार्च तक चलेगी। इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल, recruitment.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

इस तरह होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय बीकानेर द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) / राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में सहायक अध्यापक लेवल – प्रथम और सहायक अध्यापक लेवल – द्वितीय (अंग्रेजी/गणित) के पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इसमें कुल 9712 शिक्षकों की भर्ती होगी, जिसमें 9108 पद नॉन टीएसपी क्षेत्र और 604 पद TSP क्षेत्र के लिए हैं। इसमें राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल 1 एवं लेवल 2 में सफल होने वाले उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। सहायक अध्यापकों की यह भर्ती संविदा के आधार पर की जानी है।

Teacher Recruitment 2023

कुल पद-9712

पदों का विवरण

  • गैर-अनुसूचित क्षेत्रों में सहायक अध्यापक लेवल 1 के 6670 पदों।
  • सहायक अध्यापक लेवल – द्वितीय अंग्रेजी के 1219 पदों ।
  • सहायक अध्यापक लेवल – द्वितीय गणित के 1219 पदों समेत कुल 9108 पदों पर भर्ती की जानी हैं।
  • राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों में सहायक अध्यापक लेवल 1 के 470 पदों।
  • सहायक अध्यापक लेवल – द्वितीय अंग्रेजी के 67 पदों और सहायक अध्यापक लेवल – द्वितीय गणित के 67 पदों समेत कुल 604 पदों पर भर्ती होगी।

आवेदन प्रक्रिया- इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी 2023 से शुरू होगी और उम्मीदवार 1 मार्च 2023 की रात 12 बजे तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

आयु सीमा– वे सभी उम्मीदवार, जो जारी पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अलग-अलग भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन में निर्धारित शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं

आवेदन शुल्क: आआवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना है। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100/- राजस्थान के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्‍मीदवारों को 70/- तथा आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों को 60/- का भुगतान करना होगा।

वेतनमान-चयनित अभ्यर्थी को 16900 का मानदेय दिया जाएगा। इसके लिए रीट अनिवार्य होगी। वहीं शैक्षिक व सहशैक्षिक योग्यता के अंक जुड़ेंगे। वहीं 9 साल की सेवा पूरी होने पर 29600 मिलेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन- राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल 1 और लेवल 2 में सफल होने वाले उम्मीदवार ही 9712 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के रीट लेवल 1 या लेवल 2 में न्यूनतम 60 फीसदी अंक होना चाहिए. जबकि OBC, ईडब्लूएस और एससी, एसटी के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 55 फीसदी निर्धारित की गई है।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए पहले ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर पंजीकरण करना होगा, इसके बाद उपलब्ध कराए गए भर्ती के लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews