Government Job 2024 : यहां निकली है 5900 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, 19 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन, जानें आयु-पात्रता और डिटेल्स

government job 2026

RSMSSB Recruitment 2024 : राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने का एक और मौका है। राजस्थान पशुपालन विभाग में एनिमल अटेंडेंट के 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया एक बार 19 जनवरी से फिर शुरू होने जा रही है। जो उम्मीदवार छूट गए है वे आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 17 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले पंजीकरण प्रक्रिया 13 अक्टूबर को शुरू हुई थी और 11 नवंबर 2023 को समाप्त हुई थी।

RSMSSB Recruitment 2024 

कुल पद- 5934

पदों का विवरण

  • गैर अनुसूचित क्षेत्र – 5281 पद
  • अनुसूचित क्षेत्र – 653 पद

आयु सीमा : अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

योग्यता :किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास। देवनागरी लिपि में हिंदी में काम करने और राजस्थान की संस्कृति का नॉलेज।इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से सेकेंड्री या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में पढ़ने व लिखने का ज्ञान हो और अभ्यर्थी को राजस्थान राज्य की संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है।

आवेदन शुल्क : जनरल एवं ओबीसी वर्ग के लिए 600 रुपये तय किया गया है। एससी/ एसटी/ ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है। परीक्षा शुल्क का भुगतान ई-मित्र सीएससी सेंटर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।

चयन प्रक्रिया

  • रिटन एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • फाइनल मेरिट लिस्ट
  • मेडिकल एग्जाम

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध आरएसएमएसएसबी एनिमल अटेंडेंट रिक्रूटमेंट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर पंजीकरण विवरण दर्ज करें और अपना पंजीकरण करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews