Government Jobs: एनसीएल में निकली 1140 पदों पर भर्ती, अधिसूचना जारी, 5 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

Government Jobs: एनसीएल में निकली 1140 पदों पर भर्ती, अधिसूचना जारी, 5 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

Government Jobs: महारत्न कंपनी नॉर्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड ने आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली निकाली है। ट्रेन अपरेंटिस पदों के लिए कुल 1140 पद रिक्त हैं। इस संबंध में एनसीएल ने अधिसूचना (NCL Recruitment Notification) भी जारी है। आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर सए शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफ़िशियल वेबसाइट www.nclsil.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है।

रिक्त पदों की संख्या

फिटर के लिए 543 पद, वेल्डर के लिए 155 पद, मोटर मैकेनिक के लिए 47, इलेक्ट्रिशियन के लिए 370, ऑटो इलेक्ट्रिशियन के लिए 12, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के लिए 13 पद रिक्त हैं।

सैलरी, योग्यता और आयु सीमा

वेल्डर पद पर नियुक्त होने वाले कैडिडेट को 7700 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। वहीं अन्य पदों पर नियुक्ति के बाद 8500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड निर्धारित किया गया है। मध्यप्रदेश या उत्तर प्रदेश राज्य के भीतर कार्यरत किसी भी संस्थान सए आईटीआई पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 12वीं पास होना अनिवार्य होगा। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष है। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification यहाँ देखें ) जरूर देखें।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.nclsil.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मेनू ऑप्शन पर जाएं। यहाँ career के सेक्शन में “Apprentice” का विकल्प दिखेगा।
  • उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए मोबाईल नंबर और ईमेल की जरूरत पड़ेगी।
  • आवेदन पत्र भरें। सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • दस्तावेजों को जमा करें और फॉर्म को सबमिट करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews