Government jobs: 10वीं-12वीं पास के लिए बंपर भर्ती, 14 जनवरी लास्ट डेट, जानें डिटेल्स

Government jobs: 10वीं-12वीं पास के लिए बंपर भर्ती, 14 जनवरी लास्ट डेट, जानें डिटेल्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (Government Jobs 2022) पाने का सुनहरा मौका है। रक्षा मंत्रालय के तहत भारतीय तटरक्षक बल (indian coast guard recruitment 2022) ने 322 पदों पर भर्ती निकाली है, इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज मंगलवार 4 जनवरी 2022 शुरु हो गई है और लास्ट डेट 14 जनवरी 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार इंडियन कोस्ट गार्ड की वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Indian Coast Guard Recruitment 2022

कुल पद-322

पदों का विवरण-

  • नाविक (जनरल ड्यूटी) के 260 पद।
  • नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के 35 पद।
  • इंजीनियरिंग (मैकेनिकल) के 13 पद।
  • इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) के 9 पद ।
  • इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 5 पद।

चयन प्रक्रिया- इंडियन कोस्ट गार्ड में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटर्न एग्जाम, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि के आधार पर किया जाएगा।

आयु सीमा और योग्यता

  • नविक (जनरल ड्यूटी): बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (COBSE) द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से उम्मीदवार ने गणित और भौतिकी के साथ 10+2 किया हो। इस पद के लिए उम्मीदवार का जन्म 01 अगस्त 2000 से 31 जुलाई 2004 के बीच होना चाहिए।
  • नविक (डोमेस्टिक ब्रांच): उम्मीदवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड (सीओबीएसई) की परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10 वीं पास होना चाहिए। इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 01 अगस्त 2000 से 31 जुलाई 2004 के बीच का होना चाहिए।
  • यांत्रिक: उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा पास की हो और इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन (रेडियो/पावर) इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हो। इस पद के लिए उम्मीदवार का जन्म 01 अगस्त 2000 से 31 जुलाई 2004 के बीच का होना चाहिए।

फिजिकल फिटनेस

ऊंचाई: 157 सेमी
दौड़: 7 मिनट में 1.6 किमी
उठक-बैठक: 20
पुश-अप्स: 10

सैलरी- लेवल 3 के तहत 21700 रुपए महीने सैलरी । यांत्रिक पदों के लिए वेतन लेवल 5 के तहत 29200 रुपए महीने ।स

आवेदन शुल्क- उम्मीदवारों को 250 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट चेक करें।

चयन प्रक्रिया: चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण पर आधारित होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 04 जनवरी 2022
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 14 जनवरी 2022
  • स्टेज – 1 एग्जाम – मार्च 2022 (टेंटेटिव)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews