Government Jobs : DRDO में इन पदों के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

aiims

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  यदि आप बेरोजगार हैं और अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो DRDO आपको मौका दे रहा है।  रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)  एप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। यदि आप इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो DRDO की अधिकृत वेबसाइट drdo.gov.in पर विजिट कर online आवेदन कर सकते हैं।

DRDO की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इस बार अप्रेंटिस के 21 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसमें लाइब्रेरी एन्ड इन्फॉर्मेशन साइंस के 12 पद और कम्प्यूटर साइंस के 9 पद शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – Government Jobs 2021: बिजली विभाग में निकली है भर्ती, सैलरी 86000 तक, लास्ट डेट नजदीक

आवेदन पत्रों की जाँच के बाद आवेदकों को मैरिट के आधार पर शार्ट लिस्ट किया जायेगा और फिर फाइनल सिलेक्शन के लिए आवेदक का इंटरव्यू लिया जायेगा।  सिलेक्शन के बाद नियुक्ति की जाएगी।  ये नियुक्ति एक साल की अवधि के लिए होगी।

ये भी पढ़ें – Cricket क्रेज़! इंडिया टीम की जीत की प्रार्थना के लिये भगवान की शरण में पहुंचे क्रिकेट फैंस

नोटिफिकेशन के मुताबिक लाइब्रेरी एन्ड इन्फॉर्मेशन साइंस के लिए आवेदक के पास  किसी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय या संसथान से लाइब्रेरी एन्ड इन्फॉर्मेशन साइंस में डिग्री अथवा दो साल का डिप्लोमा होना आवश्यक है।  वहीं कम्प्यूटर साइंस पद के आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय या संसथान से कंप्यूटर साइंस में डिग्री अथवा 3 साल का डिप्लोमा होना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें – Khandawa By Election : आदिवासियों के पारम्परिक नृत्य पर जमकर थिरके शिवराज

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक एप्रेंटिस पद पर चयन के बाद डिग्री की योग्यता वाले को 9000 रुपये स्टाइपेंड और डिप्लोमा की योग्यता वाले को 8000 रुपये महीना स्टाइपेंड दिया जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews