Teacher Recruitment : 1.79 लाख शिक्षकों की होगी नियुक्ति, विभाग ने भेजी कमेटी को अनुशंसा, जल्द कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव, जानें अपडेट

teacher recruitment

Bihar Teacher Recruitment 2023: बिहार के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। नई शिक्षक भर्ती नियमावली के तहत प्रदेश में जल्द कक्षा 1 से 12 तक 1 लाख 78 हजार 967 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।  शिक्षकों के नए पद की स्वीकृति के लिए शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव को पदवर्ग समिति को भेज दिया। यहां से मंजूरी मिलने के बाद इसे कैबिनेट में भेजा जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी के बाद जिलों को रोस्टर क्लीयरेंस के लिए भेजा जाएगा। जिलों से आरक्षण रोस्टर क्लीयर होते ही इन रिक्तियों को बीपीएससी को भेजी जाएगी।

कक्षा 1 से 12वीं तक 1.79 लाख शिक्षकों की भर्ती

दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग से प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 1,78,967 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, जिसमें कक्षा 1 से 5 तक 87,222, कक्षा 6 से 8 तक 1745,कक्षा 9 से 10 तक 33,000 और कक्षा 11 से 12 तक 57,000 शिक्षकों की रिक्तियां शामिल हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के संबंधित पदों की स्वीकृति के लिए सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली प्रशासी पदवर्ग समिति को अनुशंसा भेज दी।

समिति से मंजूरी के बाद कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

मुख्य सचिव के स्तर से समिति की बैठक जल्द होगी और उसमें वित्त विभाग के प्रधान सचिव और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव शामिल होंगे। यहां से स्वीकृति मिलने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से पदों की मंजूरी के लिए प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा जाएगा।इसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा जिलेवार रिक्तियों के आलोक में रोस्टर क्लीयरेंस के लिए सभी 38 जिलों को भेजा जाएगा और साथ ही शिक्षकों का जिला संवर्ग भी निर्धारित होगा। जिलों से रोस्टर क्लीयरेंस होकर आने के बाद शिक्षा विभाग द्वारा मई में विषयवार पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की अनुशंसा बिहार लोक सेवा आयोग से की जाएगी। संभावना है कि इस साल के अंत तक बिहार में टीचर बहाल कर लिए जाएं।

ऐसे होगा चयन, ये रहेंगे नियम

  1. नई नियमावली के तहत CTET और STET पास अभ्यर्थियों को सीधे शिक्षक बनने का मौका मिलेगा और वह राज्यकर्मी बन जाएंगे।
  2. नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी बनने के लिए प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा और इसके लिए उम्र सीमा में छूट मिलेगी। हालांकि शिक्षक बहाली के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष तय है।
  3. खबर है कि प्राइमरी और मिडिल स्कूल के मूल कोटि एवं ग्रेजुएट लेवल के स्कूल टीचर और मिडिल व हाई स्कूल में टीचर का विषयवार अलग-अलग संवर्ग होगा।यह सभी संवर्ग जिला स्तर के होंगे।
  4. हाईस्कूल में टीचर के लिए के लिए B.Ed या M.Ed के साथ STET तो प्राइमरी स्कूल के लिए D.EL.ED के साथ TET या CTET पास होना होगा। फिर मेरिट के आधार पर चयन होगा।
  5. टीचर के सभी पद सीधी नियुक्ति से भरे जाएंगे। टीचर की नियुक्ति जिला स्तर पर होगी। यह जिला कैडर के शिक्षक होंगे और राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाएगा।
  6. आवेदन के साथ ही किस जिला में शिक्षक बनना चाहते हैं, उसके लिए 3 या इससे अधिक ऑप्शन चुनना होगा। अधिक अंक आने की स्थिति में प्रथम च्वाइस के आधार पर जिला मिलेगा। कम अंक आने की स्थिति दूसरे या तीसरे जिले का ऑप्शन मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews