Teacher Recruitment : विभिन्न पदों पर निकली शिक्षकों की भर्ती, 2 मई से पहले करें Apply, सैलरी 50000 पार, जानें आयु-पात्रता-नियम

teacher recruitment

Teacher Recruitment 2023 : उत्तराखंड में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका है। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा, नैनीताल ने प्राथमिक सहायक अध्यापक (विशेष शिक्षा) के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है और इच्छुक और योग्य उम्मीदवार  6 मई से पहले आवेदन कर सकते है। नौकरी से जुड़ी सारी डिटेल्स नीचे दी गई है।

कुल पद : 32

पदों का विवरण

  1. 7 पद एसटी
  2. 4 पद ओबीसी
  3. 3 ईडब्ल्यूएस
  4. 1 दिव्यांग के लिए आरक्षित
  5. अन्य वर्गों के लिए 16 पद

आयु सीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम आयु 42 वर्ष होना चाहिए।

योग्यता : जो युवा CTET व TET पास हैं, वो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। डीएड (विशेष शिक्षा) या बीएड (विशेष शिक्षा) या आरसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिप्लोमा प्रशिक्षण उपाधि हासिल की हो। तथा एनसीटीई द्वारा निरूपित मार्गदर्शी सिद्धांतों के अधीन राज्य या केंद्र सरकार द्वारा आयोजित पात्रता परीक्षा प्रथम पास की हो।विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए नियुक्ति होने वाले सहायक अध्यापक प्राथमिक (विशेष शिक्षा) को नियुक्ति के बाद एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त प्राइमरी शिक्षा में 6 माह का ब्रिज कोर्स जरूर करना होगा।

वेतनमान : चयनित उम्मीदवारों को 35400-112400 (लेवल-6) का वेतनमान मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन :

  1. इस भर्ती के लिए डाक से आवेदन भेजना होगा। जो कि कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा, नैनीताल के पते पर भेजना है। आवेदन 2 मई शाम 5 बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे।
  2. आवेदन पत्र भरकर उसके अपने प्रमाण पत्रों की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी और सेल्फ एड्रेस्ड लिफाफा जिस पर 30 रुपये की डाक टिकट लगी हो, भी अटैच करना होगा।
  3. आवेदन पत्र रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट से भेजना होगा। आवेदन पत्र 2 मई शाम 5 बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा, श्रीखंड चौड, चंपावत के कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews