GPSSB Vacancy 2026: 1948 पदों पर निकली है भर्ती, आयु सीमा 40 वर्ष, 20 मई तक करें आवेदन, जानें योग्यता और अन्य डिटेल्स

GPSSB Female Health Worker Vacancy: गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (श्रेणी-3) के पद पर भर्ती के लिए 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं। ​उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
GPSSB Recruitment 2026

गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB) ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत फीमेल हेल्थ वर्कर (FHW) के 1948 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना (विज्ञापन संख्या 08/2026-27) जारी कर दी है। आवेदन की प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ​ OJAS पोर्टल (ojas.gujarat.gov.in) या GPSSB की वेबसाइट (gpssb.gujarat.gov.in) पर जाकर 20 मई 2026 (रात 11:59 बजे तक) तक आवेदन कर सकते हैं। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी यही है।  ​परीक्षा की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

संगठन का नाम: गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (जीपीएसएसबी)

पोस्ट नाम: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (श्रेणी-3)

कुल पद: 1948

पदों का विवरण

  • अहमदाबाद 46
  • दाहोद 189
  • अमरेली 54
  • कच्छ 164
  • बनासकांठा 82
  • वाव थाराड 170
  • छोटा उदेपुर 88
  • सुरेंद्रनगर 87
  • खेड़ा 94
  • सूरत 67
  • तापी 73
  • भरूच 73
  • पाटन 70
  • आनंद 61

​आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 20 मई 2026 के आधार पर की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को 12वीं (HSC) उत्तीर्ण होना चाहिए। मान्यता प्राप्त फीमेल हेल्थ वर्कर (FHW) बेसिक ट्रेनिंग कोर्स या ANM कोर्स पास होना और नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण अनिवार्य है। गुजराती या हिंदी या दोनों भाषाओं का पर्याप्त ज्ञान।

​वेतन: चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती 5 वर्षों के लिए लगभग 26,000 प्रति माह (फिक्स पे) दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क: सामान्य (General) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹100 + सर्विस चार्ज। SC, ST, SEBC, EWS, PH और पूर्व सैनिकों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (MCQ आधारित) और उसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के आधार पर किया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न: परीक्षा कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा (CBRT) या ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (OMR) आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जा सकती है। इसमें कुल अंक 200 और अवधि 3 घंटे रखी गई है। इसमें सामान्य जागरूकता एवं सामान्य ज्ञान (35 अंक), गुजराती व्याकरण (20 अंक), अंग्रेजी भाषा एवं व्याकरण (20 अंक), सामान्य गणित एवं तर्कशक्ति (25 अंक), और नौकरी से संबंधित तकनीकी ज्ञान (100 अंक)। ​प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।

GPSSB Female Health Worker Recruitment 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews