सरकारी नौकरी: GSSSB ने निकाली 5,370 पदों पर भर्ती, 20 फरवरी तक भरें फॉर्म, अधिसूचना जारी

 जीएसएसएसबी ने 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले फीस, पात्रता और जानकारी होनी चाहिए। 
CRPI Recruitment 2026

गुजरात सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन ने ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों पर भर्ती (GSSSB Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली है। वैकेंसी से संबंधित अधिसूचना जीएसएसएसबी ने जारी कर दी है। जिसे पढ़ने के बाद ही उम्मीदवारों को फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 5370 है। जिसमें से ग्रुप बी के लिए 2365 वैकेंसी हैं। इसमें सोशल वेलफेयर इंस्पेक्टर के लिए 125, ऑफिस सुपरीटेंडेंट के लिए 3,  रेवेन्यू क्लर्क के लिए 1600, हेड क्लर्क के लिए 134 और सीनियर क्लर्क के लिए 503 पद खाली हैं। ग्रुप बी के जूनियर क्लर्क के लिए 3005 पद खाली हैं।

अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। वहीं एससी/एसटी/PwBD/एसईबीसी/एक्स सर्विसमैन कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फीस 400 रुपये निर्धारित की गई है। केवल ऑनलाइन पेमेंट की अनुमति होगी।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। हेड क्लर्क, सीनियर क्लर्क इत्यादि ग्रुप ए पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ग्रुप बी जूनियर क्लर्क पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

जीएसएसएसबी भर्ती चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। जिसमें पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा का होगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी। ग्रुप ए पदों पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक वेतन मिलेगा। ग्रुप बी पदों पर नियुक्ति के बाद पहले 5 सालों तक 19,950 रुपये वेतन मिलेगा। इसके बाद रेगुलर पे की शुरुआत होगी।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
  2. ऑनलाइन एप्लिकेशन सेक्शन पर जाकर “Apply” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. GSSSB भर्ती विज्ञापन को सेलेक्ट करें।
  4. जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसके सामने दिए गए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  5. जरूरी जानकारी दर्ज करें रजिस्ट्रेशन करें।
  6. फिर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके आवेदन पत्र भरें।
  7. दस्तावेज, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  8. शुल्क भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  9. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार कन्फर्मेशन पेज निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews