
UPSC CSE 2024: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। साथ ही डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म-2 को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। उम्मीदवारों को डीएएफ-2 प्रक्रिया और इंटरव्यू से संबंधित निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि यूपीएससी सीएसई भर्ती परीक्षा में 3 चरण शामिल होते हैं- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू। डीएएफ-1 फॉर्म प्रारंभिक परीक्षा में पास उम्मीदवार मुख्य परीक्षा से पहले भरते हैं। वहीं मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवार डीएएफ-2 फॉर्म भर सकते हैं।
कब जारी होगा डीएएफ-2 फॉर्म? (UPSC CSE DAF-2 Form)
ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक 13 दिसंबर 2024 को डीएएफ फॉर्म-2 जारी होगा। उम्मीदवार 19 दिसंबर शाम 6 बजे तक विंडो खुला रहेगा। यदि कोई उम्मीदवार यह काम पूरा करने में विफल होता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द करने का फैसला यूपीएससी ले सकता है। एक बार डेडलाइन खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों को दोबारा अवसर भी नहीं मिलता।
उम्मीदवार रखें इन बातों का खास ख्याल (UPSC CSE Interview DAF)
- इंटरव्यू शुरू होने से पहले उम्मीदवार को अनिवार्य रूप से केवल उन सेवाओं के लिए वरीयता क्रम का संकेत देना होगा, जो सिविल सेवा परीक्षा 2024 में भाग ले रहे हैं। जिनके लिए उम्मीदवार अंतिम चरण के मामले में आवंटन होने की इच्छा रखते हैं।
- डीएएफ-2 में ओबीसी अनुलग्नक और ईडब्ल्यूएस अनुलग्नक अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।
- निर्धारित तिथि के बाद डीएएफ-2 या समर्थन में दस्तावेजों को जमा करने में किसी भी तरह की देरी की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे सिविल सेवा 2024 के लिए उम्मीदवारी रद्द हो सकती है।
- उम्मीदवार को उच्च शिक्षा, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां, सेवा अनुभव आदि के अतिरिक्त दस्तावेज प्रमाण पत्र भी अपलोड करने होंगे।
- सेवा आवंटन के लिए यूपीएससी द्वारा उम्मीदवारों की सिफारिश के मामले में उम्मीदवारों को सरकार द्वारा उन सेवाओं में से एक के लिए आवंटन पर विचार किया जाएगा। जिसके लिए उम्मीदवार ने ऑनलाइन डीएएफ-2 में अन्य शर्तों को पूरा करने के अधीन वरीयता का संकेत दिया है।
- एक बार उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत की गई सेवाओं के लिए वरीयता में कोई बदलाव की अनुमति नहीं होगी। यदि किसी भी सेवा के लिए वरीयता नहीं बताई गई है तो उम्मीदवार को सेवा आवंटन के लिए उम्मीदवार को सेवा आवंटन पर विचार नहीं किया जाएगा।
- पुलिस सेवा में भर्ती के लिए ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र में विभिन्न जॉन और कैडर के लिए वरीयता क्रम दर्शन भी जरूरी होगा। आईपीएस में नियुक्ति के मामले में आवंटन के लिए विचार कर सकते हैं।
- विभिन्न सेवाओं और पदों के लिए अपनी प्राथमिकताएं देते समय सावधानी बरतने की सलाह यूपीएससी ने दी है।
- समय-समय पर डीओपीटी की वेबसाइट https://dopt.gov.in/ निर्देश भी यूपीएससी ने दिया है।

