10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, हाईकोर्ट में निकली 5670 पदों पर भर्ती, 26 जुलाई तक करें आवेदन, ऐसे होगा सेलेक्शन, जानें डिटेल 

हाई कोर्ट में 10वीं पास के लिए भर्ती निकली है। 5 हजार से अधिक पद खाली हैं। एप्लीकेशन पोर्टल खुल चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
High Court Recruitment 2025

राजस्थान हाई कोर्ट ने क्लास 4 यानि पीयून पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। अंतिम तारीख 26 जुलाई 2025 है। फॉर्म भरने से पहले सभी कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। ताकि उन्हें पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क के बारे में सटीक जानकारी मिल सके।

रिक्त पदों की संख्या कुल 5670 है। नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए 5410 और टीएसपी क्षेत्र के लिए 260 पद खाली हैं। आवेदन करने के लिए जनरल/ओबीसी/ईबीसी ईडब्ल्यूएस और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 650 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं राजस्थान के ओबीसी/ईबीसी कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये है। राज्य के एससी/एसटी/एक्स सर्विसमैन कैंडिडेट्स को 450 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।

 कौन भर सकता है फॉर्म? (High Court Recruitment)

  • शैक्षणिक योग्यता:– आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी बोर्ड से दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान भी होना चाहिए। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही आवेदन की पात्र हैं।
  • आयु सीमा:- निर्धारित आयु सीमा 1 जनवरी 2026 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी केउम्मीदवारों को एज लिमिट में छूट भी प्रदान की जाएगी।

ऐसे होगा चयन 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी और राजस्थानी संस्कृति एवं बोलियों से संबंधित 10वीं लेवल के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल अंक 85 होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। सामान्य हिंदी के 50, सामान्य अंग्रेजी के 10 और राजस्थानी संस्कृति एवं बोली के लिए 25 प्रश्न होंगे। गलत उत्तर पर किसी प्रकार के नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा। परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा,जो 15 अंक का होगा।

कितना रहेगा वेतन?

नियुक्ति के बाद 2 वर्ष के प्रोबेशन पीरियड के दौरान 12400 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। वहीं इसके बाद 17700 से लेकर 56200 तक मासिक वेतन मिलना शुरू हो जाएगा। अन्य जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews