आज जारी होगा NEET PG स्कोरकार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड

NEET PG 2024 Scorecard: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज एनबीईएमएस ने NEET PG 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
neet

NEET PG Scorecard: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज में NEET PG 2024 परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर दी है। एनबीईएमएस आज 30 अगस्त को NEET PG 2024 के स्कोर कार्ड जारी करने जा रहा है, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे वह अपना स्कोर कार्ड एनबीईएमएस (NBEMS) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज एनबीईएमएस ने NEET PG 2024 का रिजल्ट पिछले हफ्ते घोषित किया था। आपको बता दें, इस रिजल्ट में उम्मीदवारों का एप्लीकेशन आईडी, रोल नंबर, परसेंटाइल और रैंक जारी किया गया था। हालांकि उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जारी नहीं किए गए थे। एनबीईएमएस के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार NEET PG 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार 30 अगस्त 2024 यानी कि आज आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें NEET PG 2024 Scorecard

1. सबसे पहले अपने ब्राउज़र में natboard.edu.in या nbe.edu.in टाइप करके एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर नीट पीजी से संबंधित विभिन्न विकल्प दिखाई देंगे। इनमें से नीट पीजी टैब पर क्लिक करें।

3. Neet PG टैब पर क्लिक करने के बाद स्कोर कार्ड लिंक ढूंढकर उस पर क्लिक करें।

4. अगले पेज पर आपको अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। यह वह जानकारी है जो आपने परीक्षा के लिए पंजीकरण करते समय दी थी।

5. सारी जानकारी सही-सही भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

6. सबमिट बटन पर क्लिक करने पर आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा। इसमें आपका नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, प्रतिशत, रैंक आदि सभी जानकारी होगी।

7. अपने स्कोर कार्ड को ध्यान से देखें और फिर इसे डाउनलोड करने की ऑप्शन पर क्लिक करें। आप इसे अपने कंप्यूटर या मोबाइल में सेव कर सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews