
HPCL Recruitment 2025: भारत सरकार की महारत्न कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने जूनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 14 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.hindustanpetroleum.com/ पर जाकर।
जनरल, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये है। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को छूट प्रदान की गई है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 234 है। जिसमें से मैकेनिकल जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए 130, इलेक्ट्रिकल जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए 65, जूनियर एग्जीक्यूटिव इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए 37 और जूनियर एग्जीक्यूटिव केमिकल के लिए दो पद खाली हैं। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
क्या है पात्रता? (HPCL Vacancy)
मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इंस्ट्रूमेंटेशन/ केमिकल इंजीनियरिंग में फुल टाइम डिप्लोमा होल्डर एचपीसीएल जूनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पदों पर आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष अधिकतम 25 वर्ष है। ओबीसी एनसीएल को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन (Sarkari Naukari)
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट, ग्रुप टास्क या डिस्कशन, स्किल टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। नियुक्ति के बाद पे स्केल 30,000 रुपये से लेकर 1 लाख 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। एनुअल सीटीसी वही 10.58 लाख रुपये होगी।

