AFCAT 1 2025: भारतीय वायु सेना ने निकाली 336 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, 2 दिसंबर से आवेदन शुरू, जानें डिटेल

आईएएफ एएफसीएटी का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। उम्मीदवार 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
IAF AFCAT 1 2025

AFCAT 1 2025: भारतीय वायु सेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (आईएएफ एएफसीएटी) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ग्राउंड ड्यूटी और फ्लाइंग ब्रांच पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर फॉर्म भर पाएंगे।

रिक्त पदों की संख्या 336 है। फरवरी 2025 में देशभर के विभिन्न शहरों में परीक्षा आयोजित होगी।  जनवरी 2026 तक कोर्स शुरू होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 550 रुपये+जीएसटी शुल्क का भुगतान करना होगा। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पहले अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

कौन कर सकता है आवेदन? (IAF AFCAT 1 Eligibility)

  • फ्लाइंग ब्रांच पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का गणित और फिजिक्स के साथ12वीं पास होना अनिवार्य होगा। इसके अलावा 3 वर्षीय ग्रेजुएशन की डिग्री 60% अंकों के साथ होनी चाहिए।  निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है।
  • ग्राउंड ड्यूटी पदों आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री 60% अंकों के साथ होनी चाहिए। गणित और फिजिक्स में 60% अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए। न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष तय की गई है।

चयन प्रक्रिया (Indian Airforce Bharti)

आईएएफ एएफसीएटी 1 चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल होते हैं। स्टेज-1 परीक्षा ऑनलाइन मोड में होती है। इसे स्क्रीनिंग टेस्ट भी कहा जाता है। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। कुल अंक 300 और अवधि 2 घंटे होती है। वर्बल एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और मिलिट्री एप्टीट्यूड से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं । सही उत्तर पर तीन अंक मिलेंगे। वहीं गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती होगी। स्टेज 1 में चयनित उम्मीदवार ही स्टेज-2 यानि ASFB टेस्ट में शामिल हो सकते हैं। जिसके बाद मेडिकल परीक्षण होता है।

IAF AFCAT 1 2025

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews