इंटेलिजेंस ब्यूरो में बंपर पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें आवेदन और चयन प्रक्रिया

sarkari jobs

IB Recruitment: गृह मंत्रालय की ओर से इंटेलिजेंस ब्यूरो में बंपर भर्ती निकाली गई है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं उन्हें एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद दिए गए फॉर्म को अच्छी तरह से भरने के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। ये पद मिनिस्ट्री ऑफ अफेयर्स द्वारा निकाले गए हैं इसलिए इन पर केवल ऑनलाइन ही अप्लाई किया जा सकता है।

ऐसे करें अप्लाई

आईबी रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 995 पदों पर भर्ती होने वाली है, जो असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 के पद पर काम करेंगे। इसके लिए आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर सारी डिटेल जमा करनी होगी और यहां भर्ती का सारा विवरण भी दिया गया है।

जरूरी तारीख

जानकारी के मुताबिक आईबी के इन पदों के लिए 25 नवंबर 2023 से भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2023 रखी गई है। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा लेकिन फिलहाल परीक्षा की तिथि सामने नहीं आई है।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 450 रुपए शुल्क देना होगा, ये आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए है। इसके अलावा पुरुष उम्मीदवारों, अनरिजर्व्ड, ओबीसी तथा ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की उम्मीदवारों से 550 रुपए शुरू लिया जाएगा।

उम्र और योग्यता

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। उनके पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। पात्रता से संबंधित सारी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिस में दी गई है।

चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन होगा जिसमें सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अगर वह इंटरव्यू में सफल होते हैं तो उनका चयन किया जाएगा। सेलेक्ट किए गए उम्मीदवारों को 44,900 बेसिक सैलरी मिलेगी जो अधिकतम 1,42,000 तक जा सकती है। इसके अलावा उन्हें डीए, टीए जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews