IBPS Clerk Exam 2023: आईबीपीएस क्लर्क का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें परीक्षा का शेड्यूल

IBPS Clerk Exam 2023: आईबीपीएस क्लर्क का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें परीक्षा का शेड्यूल

IBPS Clerk Admit Card: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल ने 16 अगस्त यानि आज आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा का प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी कर दिया है। प्रिलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.ipbs.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा के संबंधित दिशा-निर्देश रहते हैं।

इस दिन होगी परीक्षा

26-27 अगस्त और 2 सितंबर को देश के 46 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन होगा। इसके आधार पर 11 पब्लिक सेक्टर बैंकों में उम्मीदवारों की भर्ती होगी। रिक्त पदों की संख्या 4045 है। 1 घंटे के एग्जाम में 100 अंकों कुल 100 प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। प्रारम्भिक परीक्षा के बाद अक्टूबर में मेंस परीक्षा का आयोजन होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई थी। कैंडीडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर इसकी हार्ड कॉपी ले जानी पड़ेगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.ipbs.in पर जाएं।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • लॉग इन करने के बाद “IBPS Clerk Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र खुलेगा, जिसमें आपका नाम, फोटो, एग्जाम का टाइम टेबल और सेंटर की जानकारी होगी।
  • डाउनलोड कर इसका एक प्रिन्ट आउट निकाल लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews