IBPS Recruitment: क्लर्क पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जुलाई से शुरू, अगस्त में होगी परीक्षा, जाने आयु-पात्रता

IBPS Recruitment: क्लर्क पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जुलाई से शुरू, अगस्त में होगी परीक्षा, जाने आयु-पात्रता

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IBPS Recruitment:- इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल ने क्लर्क पदों के लिए भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। आवेदन प्रक्रिया कल यानी 1 जुलाई 2022 से शुरू हो सकती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नही हुई है लेकिन आवेदन जुलाई से ही शुरू होंगे। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है। उम्मीदवार ऑनलाइन वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… MP Corona Update: प्रदेश में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, मिले 126 नए सक्रिय मामले, भोपाल सबसे आगे

वैकेंसी की संख्या और परीक्षा 

पिछले साल कुल 7855 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती हुई, इस साल भी इतनी या इससे अधिक वैकेंसी का अंदाजा लगाया जा रहा है। कई सरकारी बैंकों में उम्मीदवारों की भर्ती होगी। आईबीपीएस कैलंडर के मुताबिक Prelims परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त 2022, 3 सितंबर और 4 सितंबर 2022 को होगा। वहीं मेंस की परीक्षा अक्टूबर में आयोजित हो सकती है।

यह भी पढ़े… Realme GT Neo 3 थोर लव एण्ड थन्डर एडिशन के लॉन्च डेट से उठा पर्दा, जाने तारीख और फीचर्स

योग्यता और पात्रता

किसी भी क्षेत्र से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे। आवेदन करने के लिए उमीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 28 साल है। उम्मीदवारों का चयन Mains और Prelims परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के लिए आपको फोटो, साइन, लेफ्ट अंगूठा के निशान और दस्तावेजों की जरूरत होगी। अधिक जानकारी और आवेदन के ऑफिशियल वेबसाईट पर विज़िट कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews