12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली 260 पदों पर भर्ती, 27 फरवरी तक करें आवेदन

ICG Recruitment

ICG Recruitment 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक जीडी भर्ती (Navik GD Recruitment) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके मुताबिक कुल 260 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू होगी। इच्छुक पुरूष उम्मीदवार ऑनलाइन 27 फरवरी तक आवेदन कर पाएंगे।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का मैथ्स और फिजिक्स के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य होगा। 1 सितंबर 2002 से लेकर 31 अगस्त 2006 तक उम्मीदवारों आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के तहत एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष का छूट अधिकतम आयु सीमा पर प्रदान किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन स्टेज 1, स्टेज 2, स्टेज 3 और स्टेज 4 परीक्षा में परफॉर्मेंस के मेरिट पर आधार पर किया जाएगा।  स्टेज 1 परीक्षा का आयोजन अप्रैल में होगा। वहीं स्टेज 2 और स्टेज 3 परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2024 में होगा। नियुक्ति के बाद लेवल 3 के तहत 21700 रुपये वेतन मिलेगा। पात्रता और परीक्षा से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

आवेदन प्रक्रिया

एससी/एसटी का आवेदन शुल्क माफ किया गया है। अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एप्लीकेशन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “Sign In” बटन पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, “New Registration” के लिंक पर क्लिक करें।
  • Log In करें और आवेदन पत्र को सही से भरें।
  • Save and Preview के बटन पर क्लिक करें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews