IFFCO Recruitment: यहाँ निकली कई पदों पर भर्ती, फ्रेशर्स भी कर सकते हैं आवेदन, यहाँ जानें डिटेल्स

job alert

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर्स कॉपेरेटिव लिमिटेड (IFFCO Recruitment) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं, जिसके मुताबिक ग्रेजुएट इंजीनियर अप्रेंटिस पद पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। यदि आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। उम्मीदवारों को अच्छा स्टीपेंड दिया जाएगा। करीब 35, 000 रुपए तक का स्टीपेंड हर महीने दिया जा सकता है।

यह भी पढ़े… Whatsapp के ये फीचर्स बना देंगे आपकी चैटिंग मजेदार, बढ़ेगी Admin की पॉवर, जानें यहाँ

योग्यता और पात्रता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास फुल टाइम बैच्लर की डिग्री इंजीनियरिंग के क्षेत्र में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टिट्यूट से होने चाहिए। साथ आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 साल है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत एससी/एसटी केटेगरी के लोगों को 5 साल की छूट और ओबीसी केटेगरी के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक पर जाकर देख सकते हैं।

यह भी पढ़े… Honda की नई 350cc बाइक ऑटोमोबाइल मार्केट में मचाएगी धूम, इस दिन होगी लॉन्चिंग, यहाँ जानें सबकुछ

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 15 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन कंप्युटर बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर होगा, जिसके लिए उम्मीदवारों के पास खुद का लैपटॉप या सिस्टम होना जरूरी होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews