SSC CHSL भर्ती परीक्षा पर बड़ी अपडेट, अहम नोटिस जारी, विकल्प-सह-वरीयता जमा करने की तारीख बढ़ी, रिजल्ट जल्द

एसएससी सीएचएसएल टियर-2 रिजल्ट घोषित होने से पहले विकल्प-सह- वरीयता सभी उम्मीदवारों को जमा करना होगा। यह प्रक्रिया अब 10 फरवरी तक जारी रहेगी। रिजल्ट जल्द घोषित होंगे।
ssc chsl 2024

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीएचएसएल (SSC CHSL 2024) भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आयोग ने विकल्प-सह-वरीयता जमा करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। अब 10 फरवरी 2025 रात 11:59 बजे तक उम्मीदवार यह काम पूरा कर पाएंगे। इससे पहले 8 फरवरी को ऑप्शन-कम-प्रीफ्रेंस विंडो बंद होने वाला था।

एसएससी सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए विकल्प-सह-वरीयता जमा करना अनिवार्य होता है। इसी के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयारी होती है। यह प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही रिजल्ट घोषित होते हैं। पिछले नोटिस में एससी में इस प्रक्रिया को लेकर गाइडलाइंस साझा की थी। विकल्प-सह-वरीयता सही समय जमा न करने और दिशानिर्देशों का पालन न करने पर उम्मीदवारी रद्द हो सकती है।

जल्द आएगा रिजल्ट

एसएससी कम्बाइन्ड हायर सेकन्डेरी (10+2) लेवल टियर-2 परीक्षा का परिणाम फरवरी में कभी भी घोषित हो सकते हैं। हालांकि आयोग ने अभी तक कोई भी तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की है।  रिजल्ट पीडीएफ फॉर्म में जारी होगा। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, कैटेगरी, सब-कैटेगरी और रैंक की जानकारी उपलब्ध होगी। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

3700 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के तहत 3712 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 27 नई से लेकर 25 जून तक जारी थी। टियर-1 परीक्षा 1 से 12 जुलाई 2024 तक आयोजित हुई थी। रिजल्ट 6 सितंबर को घोषित हुए थे। टियर-2 परीक्षा 18 नवंबर को देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित हुई थी। प्रोविजनल आंसर-की 26 नवंबर को जारी हुई है। ऑब्जेक्शन विंडो 28 नवंबर तक खुला था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews