सरकारी नौकरी 2025: आयकर विभाग ने निकाली ग्रुप- B पदों पर भर्ती, 1.42 लाख रुपये वेतन, जल्द करें आवेदन

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ग्रुप बी पड़प पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आइए जानें कौन और कब तक फॉर्म भर सकते हैं?
BPSSC Steno ASI Recruitment 2024

Income Tax Department Recruitment 2025: आयकर विभाग में ग्रुप बी डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवार नोटिफिकेशन जारी होने के 30 दिन के भीतर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। 30 जनवरी से पहले सही पते पर एप्लीकेशन फॉर्म भेजें। अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या (Sarkari Naukari)

रिक्त पदों की संख्या कुल 8 है। उम्मीदवारों की नियुक्ति दिल्ली, हैदराबाद, लखनऊ, कानपुर, चंडीगढ़, चेन्नई और कोलकाता में की जाएगी। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को पे लेवल 7 के तहत 49000 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये वेतन हर महीने दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार निर्धारित प्रोफार्मा में अपने आवेदन पत्र, पिछले 5 वर्षों का वार्षिक निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट, विधिवत सत्यापित, क्लियरेंस कैडर, सत्यनिष्ठा प्रमाण पत्र, सतर्कता क्लियरेन्स, पिछले 10 वर्षों के दौरान लगाए गए प्रमुख दंड की स्थिति के विवरण के साथ सक्षम सक्षम प्राधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित/ मोहर लगी हुई उचित चैनल के जरिए “आयकर निदेशालय (सिस्टम),  केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, भूतल, एआरए सेंटर, झंडेवालान एक्सटेंशन नई दिल्ली 11055 पर भेजें।” सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ऑफिशियल वेबसाइट  incometaxindia.gov.in पर जाएं। भर्ती नोटिस के सेक्शन में जाकर ग्रुप बी भर्ती के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें। स्क्रीन पर पीडीएफ पेज खुलेग।  इसे अच्छे से पढ़ें। नीचे दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालें। इसमें  सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें और जरूरी दस्तावेजों के साथ सही पते पर भेजें।

क्या है पात्रता?

उम्मीदवारों की आयु सीमा 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। शैक्षणित योग्यता के लिए कई विकल्प दिए गए गए हैं। सरकारी विभागों में कार्यरत ऑफिसर ही आवेदन के पात्र हैं। अतिरिक्त जानकारी अधिसूचना में दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews