Indian Air Force Recruitment 2022 : वायुसेना को चाहिए एप्रेंटिस, चैक करें योग्यता व सैलरी

Indian Air Force Recruitment 2022 : वायुसेना को चाहिए एप्रेंटिस, चैक करें योग्यता व सैलरी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय वायुसेना ने विभिन पदों पर भर्ती (Indian Air Force Recruitment 2022) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। वायुसेना को 80 पदों पर एप्रेंटिस चाहिए।  योग्य और इच्छुक उम्मीदवार भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट indianairforce.nic.in पर विजिट कर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

भारतीय वायुसेना में एप्रेंटिस के 80 विभिन्न ट्रेड की भर्ती की प्रक्रिया शुरू है, इस भर्ती के लिए योग्यता रखने वाले आवेदकों के लिए अब आवेदन करने के लिए कुछ दिन ही शेष बचे हैं। इन पदों पर अप्लाई करने की अंतिम तारीख 19 फरवरी 2022 है। चयनित आवेदक को 7700/- मासिक स्टाइपेंड दिया जायेगा।

ये है पदों का विवरण 

1 – मशीनिष्ट – 04
2 – शीट मेटल – 07
3 – वेल्डर (गैस एवं इलेक्ट्रिक) – 06
4 – मैकेनिक (रेडियो राडार एयरक्राफ्ट) – 09
5 – कारपेंटर – 03
6 – इलेक्ट्रिशियन एयरक्राफ्ट – 24
7 – पेंटर जनरल – 01
8 – फिटर – 26

ये भी पढ़ें – CBSE Result 2022: 10वीं-12वीं Term-1 रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट, जानें कब जारी होंगे नतीजे

महत्वपूर्ण तारीखें 

1 – ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख – 19 फरवरी 2022
2 – लिखित परीक्षा – 01 मार्च 2022
3 – प्रैक्टिकल परीक्षा – 03 मार्च 2022
4 – मैरिट लिस्क की घोषणा – 17 मार्च 2022
5 – कोर्स की शुरुआत – 01 अप्रैल 2022

ये भी पढ़ें – Free fire समेत 54 चाइनीज ऐप्स को भारत सरकार ने किया बैन, देश की सुरक्षा पर था खतरा ?

आवश्यक योग्यताएं 

आवेदक को 10वीं और 12वीं की परीक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए और उसके पास सम्बंधित ट्रेड में 65 प्रतिशत अंकों के साथ ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।

ये भी पढ़ें – SP का एक्शन, रिश्वतखोर थाना प्रभारी और दो पुलिसकर्मी निलंबित

निर्धारित आयुसीमा 

01 अप्रैल 2022 को सामान्य आवेदक की उम्र ये होनी चाहिए

1 – सामान्य – 14 – 21 वर्ष
2 – OBC – 14 – 24  वर्ष
3 – SC/ST  – 14 – 26 वर्ष
4 – ऊंचाई (कम से कम) – 137 सेंटीमीटर
5 – वजन (कम से कम) – 25.4 किलोग्राम

ये भी पढ़ें – Valentine’s Day 2022: MP के IPS की लव स्टोरी, पढ़े दोस्तों की शरारत से प्यार के इजहार तक के किस्से

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews