इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली है इन पदों पर भर्तियां, 1 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें आयु-पात्रता

Lecturer Recruitment 2023

Indian Coast Guard Recruitment 2023 : इंडियन कोस्ट गार्ड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।भारतीय तटरक्षक बल ने असिस्टेंट कमांडेंट के 46 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर से शुरू होंगे और आखिरी तारीख 15 सितंबर निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद विभाग की तरफ से एग्जाम (Stage-1) का आयोजन दिसंबर 2023 में किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक साइट joinindiancoastguard.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Indian Coast Guard Recruitment 2023

कुल पद– 46

पदों का विवरण

जनरल ड्यूटी (जीडी): 25 पद
टेक: 20 पद
लॉ: 1 पद

आयु सीमा – भर्ती के तहत कमर्शियल पायलट पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 19 साल जबकि अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अन्य सभी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है।

शैक्षिक योग्यता- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 60 फीसदी नंबरों के साथ इंटरमीडिएट/ ग्रेजुएशन/ बीई/ बीटेक/ लॉ/ संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त होना चाहिए।

ऐसे होगा चयन

  • इन पद पर उम्मीदवारों को 5 चरणों से होकर गुजरना होगा।
  • पहले चरण में कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट (CGCAT)।
  • दूसरे चरण में प्रीलिमिनरी सिलेक्शन बोर्ड (PSB)।
  • तीसरे चरण में फाइनल सिलेक्शन बोर्ड (FSB)
  • चौथे चरण में मेडिकल एग्जामिनेशन
  • अंत में पांचवें चरण में इंडक्शन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

आवेदन शुल्क 

  • एससी/एसटी को छोड़कर सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है।
  • उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से नेट बैंकिंग या वीज़ा/मास्टर/मेस्ट्रो/रुपये/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/UPI का उपयोग करके किया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
  • इसके बाद फॉर्म भरें और फाइनल सबमिट करें।
  • फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews