रेलवे में निकली है 3000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, 20 अक्टूबर से पहले करें आवेदन, जानें एज लिमिट-योग्यता

एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, महिला, पीडब्ल्यूबीडी, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये है। अन्य सभी आवेदकों के लिए शुल्क 500 रुपये है।
rrb technician exam 2024

RRB NTPC RECRUITMENT: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी भर्ती 2024 के लिए 3445 पदों (अंडर ग्रेजुएट) पर भर्ती निकाली है। इनमें एनटीपीसी नॉन-टेक्निकल पॉपुलर (स्नातक) श्रेणी में कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन्स क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पद शामिल है।

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज 14 सितंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन 20 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है। खास बात ये है कि किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास आवेदन कर सकता है। सेलेक्शन होने के बाद कैंडिडेट्स को ऑल इंडिया कहीं भी नियुक्ति मिल सकती है।

RRB NTPC RECRUITMENT

कुल पद : 3445

पदों का विवरण :अंडर ग्रेजुएट पोस्ट

  • जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट: 990 पद
  • अकाउंट्स क्लर्क (सह टाइपिस्ट): 361 पद
  • ट्रेन क्लर्क: 72 पद
  • वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क: 2022 पद

आयु सीमा : अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। वहीं, SC और ST को आयुसीमा में छूट दी गई है।

योग्यता :

  • कमर्शियल सह टिकट क्लर्क और ट्रेन क्लर्क के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से (10+2) इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना (सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए 50% अंक) जरूरी है।
  • अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से (10+2) इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना (सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए 50% अंक) जरूरी है। इसके अलावा, अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होना जरूरी है।

आवेदन शुल्क

  • एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, महिला, पीडब्ल्यूबीडी, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये है। अन्य सभी आवेदकों के लिए शुल्क 500 रुपये है।
  • उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए उपस्थित होने पर आवेदन शुल्क की आंशिक वापसी के लिए पात्र होंगे। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
  • अभ्यर्थियों के पास अपना मोबाइल नंबर और वैध एवं सक्रिय व्यक्तिगत ई-मेल आईडी होनी चाहिए तथा उन्हें इसे (अर्थात मोबाइल और ई-मेल) भर्ती की पूरी अवधि के दौरान सक्रिय रखना चाहिए, क्योंकि आरआरबी भर्ती पूरी तरह समाप्त होने तक सभी भर्ती संबंधी संचार केवल SMS और ई-मेल के माध्यम से ही भेजेंगे।

चयन प्रक्रिया : आरआरबी एनटीपीसी (ग्रेजुएट) परीक्षा दो स्टेज की होगी।सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) होगा. इसके बाद स्किल टेस्ट होगा।अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए कंप्यूटर पर टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा।कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क और ट्रेन क्लर्क पदों के लिए दो स्टेज का सीबीटी टेस्ट होगा. जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।

आरआरबी क्षेत्र: सिकंदराबाद, सिलीगुड़ी, तिरुवनंतपुरम, बैंगलोर, अहमदाबाद, अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, बिलासपुर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, गोरखपुर, जम्मू और श्रीनगर, कोलकाता, मालदा, मुंबई, मुजफ्फरपुर, पटना, प्रयागराज, रांची।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू :21 सितंबर 2024
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2024
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2024
  • आवेदन संशोधन तिथि: 23 अक्टूबर से 1 नवंबर 2024
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews