Indigo Airlines में फ्रेशर्स के लिए निकली भर्ती, जाने पात्रता और अन्य डिटेल्स..

jabalpur

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में इंडिगो एयरलाइंस में भर्ती के नोटिफिकेशन (Indigo Airlines Recruitment) जारी हुए।  उम्मीदवारों की नियुक्ति गुडगांव में होगी। 13 March 2022 से ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक planning and revenue management  के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़े… 10वीं पास और ITI क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार का मौका, जल्दी करें आवेदन..

स्नातक पास (graduated) उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।  साथ ही उनके पास 4 साल का अनुभव होना सोने पर सुहागा होगा, हालांकि की फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू (selection will be interview) के आधार पर किया जाएगा, जिसके लिए किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। आसान तरीके से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास बेसिक स्टैटिसटिकल टेक्निक (basic statistical technique) होनी चाहिए और उनमें अलग-अलग एनालिटीक प्रोसीजर (analytical procedure) को करने की काबिलियत भी होनी चाहिए। साथ ही रेवेन्यू सेल्स डिस्ट्रीब्यूशन की भी समझ होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए और अधिक जानकारी के लिए आप यहाँ विज़िट कर सकते है:https://goindigo.app.param.ai/jobs/analyst-revenue-planning-and-analysis-231/

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews