भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में निकली है सब-इन्स्पेक्टर पद पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में निकली है सब-इन्स्पेक्टर पद पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (Indo-Tibetan Border Police) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं, जिसके मुताबिक सब-इंस्पेक्टर पद पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। महिला और पुरुष दोनों ही इस पद पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2022 से शुरू होगी। सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है। उम्मीदवार 14 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… Samsung Galaxy M13 5G जल्द होगा लॉन्च, Galaxy A23 5G आया सामने, जाने तारीख और खास बातें 

वैकेंसी की संख्या और सैलरी

पुरुष के लिए कुल वैकेंसी की संख्या 32 हैं। वहीं महिलाओं के लिए कुल वैकेंसी की संख्या 5 है। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 35400 रुपये से लेकर 112400 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम (minimum) 20 साल और अधिकतम (maximum) 25 साल है। दसवीं पास और सिवल इंजीनियरिंग डिप्लोमा की योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! कई बैंक अकाउंट हुए फ्रीज, अब नहीं हो पाएगा लेन-देन, जल्द करें ये काम

आवेदन और चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेन्ट वेरीफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर 14 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews