इंडियन ओवरसीज बैंक ने निकाली 750 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका, 20 जुलाई तक भरें फॉर्म 

इंडियन ओवरसीज बैंक ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। किसी भी विषय में ग्रेजुएट उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले चयन प्रक्रिया, पात्रता, वेतन और फीस की जानकारी होनी चाहिए। 
IOB Recruitment 2026

पब्लिक सेक्टर के इंडियन ओवरसीज बैंक ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (IOB Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.iob.bank.in के करियर पेज पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अंतिम तारीख 20 जुलाई 2026 है। इससे पहले आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। ताकि पात्रता, चयन प्रक्रिया इत्यादि जानकारी मिल सके।

रिक्त पदों की संख्या कल 750 है। वैकेंसी को अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया है। तमिलनाडु में 200, उत्तर प्रदेश में 110, महाराष्ट्र में 85, दिल्ली में 53, बिहार में 35, पश्चिम बंगाल में 35, केरल में 33, पंजाब में 24 और ओडिशा में 22 पद खाली हैं। जनरल के लिए 232, ईडब्ल्यूएस के लिए 32, ओबीसी के लिए 207, एससी के लिए 63 और एसटी के लिए 176 पर रिजर्व किए गए हैं।

कितनी है फीस?

आवेदन करने के लिए एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 236 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 708 रुपये है। वहीं पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 944 है। शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 22 जुलाई 2026 है।

कौन कर सकता है आवेदन?

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जिसका रिजल्ट 31 जुलाई 2026 या इससे पहले घोषित होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। जन्मतिथि 1 जुलाई 1998 से लेकर 1 जुलाई 2006 के बीच होनी चाहिए।  एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी एनसीएल को 3 साल और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 2 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं कुल 4 सेक्शन शामिल होंगे। जनरल एंड फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटेटिव एंड रीजनिंग एप्टीट्यूड और कंप्यूटर/सब्जेक्ट नॉलेज। प्रत्येक सेक्शन में प्रश्नों की संख्या 25 होगी। सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। इसमें चयनित उम्मीदवार लोकल लैंग्वेज टेस्ट में शामिल हो पाएंगे।

कितना मिलेगा वेतन?

अप्रेंटिसशिप के दौरान एज साल तक हर महीने स्टाइपेंड मिलता रहेगा। मेट्रो ब्रांच कैटेगरी के लिए स्टाइपेंड 15,500 प्रतिमाह होगा। वहीं अर्बन के लिए 14,500 रुपये और सेमी या ग्रामीण के लिए 14,000 रुपये निर्धारित किया गया है। NATS के तहत सिलेक्ट किए गए उम्मीदवारों को मेट्रो ब्रांच कैटेगरी में 9,350 रुपये, अर्बन में 8,350 रुपये और सेमी अर्बन या ग्रामीण में 7,850 रुपये मासिक स्टाइपेन्ड दिया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews