Job Alert: टाटा मेमोरियल सेंटर दे रहा है नौकरी का सुनहरा मौका, जाने डीटेल

wcr

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Job Alert:- टाटा मेमोरियल सेंटर ने हाल ही में भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए यह है, जिसके मुताबिक प्रोफ़ेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत अन्य कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। कुल वैकेंसी की संख्या 25 है। अलग-अलग पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता, पात्रता, आयु सीमा और सैलरी भी अलग दी जाएगी जिसकी जानकारी उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर जाकर देख सकते हैं।

यह भी पढ़े… O2 का टीज़र आउट: आपकी साँसे रोकने फिर आ रही है लेडी सुपरस्टार नयनतारा

बता दें कि आवेदन शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवारी 11 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति होमी भाभा सेंटर हॉस्पिटल मेडिकल फैकल्टी के अलग-अलग पदों पर की जाएगी, जो वाराणसी में स्थित है। भारतीय नागरिकता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास M.B.B.S. / BDS / BAMS / BHMS/ M.D. / D.N.B./ M.Ch. (Urology) / M.Ch.(Surgical Oncology) की डिग्री होना अनिवार्य होगा।

अधिक जानकारी के लिए लिंक

https://tmc.gov.in/m_events/Events/JobDetail?jobId=9606

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews