Job: राज्यसभा में निकली बंपर भर्ती, कुल वैकेंसी 110, जल्दी करें आवेदन

vyapam Recruitment 2022

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में राज्य सभा दिल्ली भर्ती के नोटिफिकेशन जारी हुए हैं।  जिसके मुताबिक  कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। कुल 110 वैकेंसी है।  उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।  बता दें कि आवेदन करने की तारीख से 45 दिनों तक ही रहेगी जिसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 56 साल है।  हालांकि एसटी/ एससी/ ओबीसी/ पीडब्ल्यूडी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़े…  MP News: बेटी पैदा होने पर ससुरालवालों के किया महिला को प्रताड़ित, गर्म रॉड से दागा शरीर, मामला दर्ज

सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, प्रोटोकोल ऑफीसर और  ट्रांसलेटर के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। आवेदन  19 मार्च से ही शुरू हो चुके हैं और 45 दिनों तक जारी रहेंगे। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को पे लेवल 4 से लेकर पे लेबल 10 के बीच में सैलरी दी जाएगी। ऑफिशल वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।  बता दें कि उम्मीदवारों की नियुक्ति दिल्ली शहर में की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।  साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को दसवी और बारवी की मार्कशीट, आईडी प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ हस्ताक्षर की भी जरूरत पड़ेगी।अधिक जानकारी के लिए यहां ऑफिशियल नोटीफिकेशन देख सकते हैं:deputation_Advt_2022

आवेदन पत्र भेजने का पता: Director (Personnel), Room No. 240, 2nd Floor, Rajya Sabha Secretariat, Parliament of India, Parliament House, Annexe, New Delhi 110001

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews