Job: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड में निकली भर्ती, जाने पात्रता और वेतन 

Job: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड में निकली भर्ती, जाने पात्रता और वेतन 

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड में भर्ती (PNGRB Recruitment) के नोटिफिकेशन जारी हुए हैं, जिसके मुताबिक सलाहकार पद पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। आवेदन शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 2 मई, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता और योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एमबीए या फिर चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास रिलेटेड फील्ड में 15 साल का एक्सपीरियंस भी होना चाहिए।

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम (Maximum) 62 साल है।

सैलरी

नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को करीब ₹110000 की सैलरी दी जाएगी। साथ ही हर साल 10% की बढ़ोतरी भी की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा और उनकी नियुक्ति 6 महीने से लेकर 2 साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट के बेसिस पर की जाएगी।

यह भी पढ़े … पपीते का पत्ता होता है गुणों से भरपूर, इसके फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान 

आवेदन

उम्मीदवार ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही तरीके से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हे आखिरी तारीख तक बताए गए पते पर अपने आवेदन पत्र को जमा कर सकते हैं।

पता: संयुक्त सलाहकार प्रशासन, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड, पहली मंजिल, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, बाबर रोड, नई दिल्ली – 110001

अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देख सकते हैं:notification

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews