Jobs: फ्रेशर्स के लिए खुशखबरी! अच्छे स्टीपेंड के साथ मिल रहा है अप्रेन्टिस का मौका

HPSC

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) भर्ती 2022  के नोटिफिकेशन (Recruitment 2022 notification) जारी हुए हैं।  जिसके मुताबिक इंजीनियरिंग ग्रैजुएट और डिप्लोमा होल्डर उम्मीदवारों (engineering graduate)  को अलग-अलग पदों पर अप्रेंटिसशिप (apprenticeship) का मौका दिया जाएगा। बता दें कि ग्रैजुएट अप्रेंटिसशिप ट्रेनी को ₹9000 प्रतिमाह का स्टीपेंड (stipend)  दिया जाएगा। तो वही टेक्नीशियन अप्रेंटिसशिप ट्रेनी को ₹8000 प्रतिमाह स्टीपेंड दिया जाएगा।

यह भी पढ़े… UPSC: यूपीएससी अभ्यार्थियों को मिल सकता है परीक्षा का एक और मौका? जाने कब करेगा SC सुनवाई..

बता दें कि कुल 206 वैकेंसी (vacancy) है। जिसमें 173 वैकेंसी ग्रैजुएट ट्रेनी के लिए है, तो वही 33 वैकेंसी टेक्नीशियन ट्रेनी के लिए होंगे। उम्मीदवारों का चयन (selection) एक इंटरव्यू के आधार (interview based ) पर किया जाएगा, सबसे पहले उम्मीदवारों की एक शॉर्टलिस्ट (shortlist of candidates) उनके परफॉर्मेंस के आधार पर तैयार की जाएगी, जिसके बाद उन्हें एक इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।बता दें कि आवेदन (application) शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख (last date) 10 मार्च 2022 तक है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन (official notification) यहां देख सकते हैं:RINL-Recruitment-2022-Notification(1)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews