Karnataka Bank PO Admit Card 2024 : जारी किया कर्नाटक बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफ़िसर परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

22 दिसंबर 2024 को कर्नाटक बैंक द्वारा आयोजित होने वाली प्रोबेशनरी ऑफ़िसर भर्ती परीक्षा के लिए कई शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए है। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं, जो ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
admit card

Karnataka Bank PO Admit Card 2024 : बैंक भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। कर्नाटक बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफ़िसर (पीओ) भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट https://karnatakabank.com/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि कर्नाटक बैंक ने पीओ भर्ती परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, मंगलुरु, धारवाड़/हुबली, मैसूर, शिवमोग्गा और कलबुर्गी कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

परीक्षार्थी अपने साथ लेकर जाएं एक वैध पहचान पत्र

गौरतलब है कि इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, लिहाजा सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर लें। साथ ही परीक्षार्थी अपने साथ एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://karnatakabank.com/ पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक और डाउनलोड करें।
  • आगे के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर अपने पास कर रख लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews