एलआईसी एचएफएल में 250 पदों पर निकली है भर्ती, 28 जून तक करें आवेदन, जानें आयु सीमा व पात्रता

एलआईसी एचएफएल अप्रेंटिसशिप भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
sarkari naukari 2026

LIC Recruitment 2025: भारतीय जीवन बीमा निगम के हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने अप्रेंटिसशिप के 250 पदों पर भर्ती निकली है।आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक व योग्य उम्मीदवार NATS के पोर्टल nats.education.gov.in पर जाकर 28 जून तक फॉर्म भर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए एग्जाम 3 जुलाई 2025 को होगा। चयनित हुए अभ्यर्थियों को 12 महीने की अवधि के लिए अप्रेंटिसशिप पर रखा जायेगा। इस दौरान अभ्यर्थियों को 12 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर देख सकते हैं।

LIC HFL Recruitment 2025

कुल पद:

आयु सीमा: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 साल से कम और अधिकतम आयु 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 जून 2025 को ध्यान में रखकर होगी।

क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री।

आवेदन शुल्क : जनरल, ओबीसी : 944 रुपए, एससी/ एसटी : 708 रुपए,पीडब्ल्यूबीडी : 472 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस : एंट्रेंस एग्जाम,डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन,पर्सनल इंटरव्यू

स्टाइपेंड : 12 हजार रुपए प्रतिमाह

Notification

https://www.lichousing.com/static-assets/pdf/Apprentecis_Advertisement_Notification_2025.pdf?crafterSite=lichfl-corporate-website-cms&embedded=true

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews