जूनियर इंजीनियर के पद पर काम करने का सुनहरा मौका! इस राज्य में निकली 290 पदों पर भर्ती

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है। बता दें कि महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण (MJP) ने 290 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। चलिए जानते हैं कि इन पदों पर कैसे आवेदन किया जा सकता है और क्या योग्यताएं रखी गई हैं।
जूनियर इंजीनियर

अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। बता दें कि महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण (MJP) ने जूनियर इंजीनियर, क्लर्क जैसे 290 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ऐसे में अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए काम की है। इस खबर में हम आपको आवेदन प्रक्रिया से लेकर योग्यताओं की पूरी जानकारी दे रहे हैं। चलिए जानते हैं।

इन पदों पर की जा रही भर्ती

सबसे पहले इस भर्ती पर नजर डाली जाए तो बता दें कि यह भर्ती महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण द्वारा की जा रही है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mjp.maharashtra.gov.in पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, इस भर्ती के तहत अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंटेंट, इंटरनल ऑडिट ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर, जूनियर क्लर्क, स्टेनोग्राफर, स्टोर कीपर, सिविल इंजीनियर असिस्टेंट जैसे 290 पदों पर भर्ती की जाएगी। सबसे ज्यादा भर्ती जूनियर इंजीनियर के 144 पदों पर की जा रही है, वहीं सिविल इंजीनियर असिस्टेंट के लिए 48 पद रखे गए हैं। जूनियर क्लर्क टाइपिस्ट के लिए 46 पद और जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के लिए 16 पद रखे गए हैं।

योग्यता पर नजर डालें

अब आवेदन करने से पहले योग्यता पर नजर डाली जाए तो बता दें कि उम्मीदवारों के पद के अनुसार योग्यताएं तय की गई हैं। जानकारी दें कि उम्मीदवारों के पास बीकॉम, बीई, बीटेक, डिप्लोमा, मास्टर डिग्री या दसवीं पास होना अनिवार्य है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को मोटी तनख्वाह भी दी जाएगी। बता दें कि सीनियर अकाउंटेंट ऑफिसर के पद के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपये प्रतिमाह की तनख्वाह दी जाएगी। जबकि अगर आप जूनियर इंजीनियर के पद पर सिलेक्ट होते हैं तो आपको 38,600 से लेकर 1,22,800 रुपये प्रतिमाह की सैलरी मिलेगी। वहीं क्लर्क और स्टोर कीपर को 19,900 से लेकर 63,200 रुपये प्रतिमाह तक की सैलरी दी जाएगी। इतना ही नहीं, सिविल इंजीनियर असिस्टेंट को 25,500 से लेकर 81,100 रुपये प्रतिमाह की सैलरी मिलेगी।

कितना है आवेदन शुल्क?

अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो बता दें कि यह चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए की जाएगी। ओपन कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये तय किया गया है, जबकि बीसी, अनाथ और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 900 रुपये तय किया गया है। एक्स सर्विसमैन कैटेगरी में कोई भी शुल्क नहीं रखा गया है।

कैसे किया जा सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mjp.maharashtra.gov.in पर जाना होगा, जहां आपको रिक्रूटमेंट लिंक दिखाई देगी। रिक्रूटमेंट लिंक को ओपन करने के बाद आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। फॉर्म में सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें, अपने दस्तावेज अपलोड करें, पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें और शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें। याद रखें कि फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews