MP Government Job 2022: 82 पदों पर निकली भर्ती, सोमवार से आवेदन शुरू, जानें आयु-पात्रता

Indian Postal Department

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।NHM MP.मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी (MP Government Jobs 2022) पाने का सुनहरा मौका है। मेडिकल छात्रों के लिए मप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission Madhya Pradesh Recruitment 2022) द्वारा 82 पदों पर भर्तियां निकाली गई है, इसके माध्यम से एजुकेटर, ऑडियोलॉजिस्ट, स्पीच थेरेपिस्ट आदि के पद भरे जाएंगे।

यह भी पढ़े.. इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 2000 रुपए बढ़ेगा वेतन, प्रोत्साहन राशि में भी इजाफा

दरअसल, एनएचएम ने जिला अस्पतालों में स्थापित किए गए डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर  केन्द्रों में 82 पदों पर भर्ती निकालीं हैं। डीईआईसी में मप्र के मूल निवासियों के लिए अर्ली संविदा इंटरवेंशन कम स्पेशल एजुकेटर के 44 पदों और संविदा ऑडियोलॉजिस्ट के 38 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए  सोमवार 11 अप्रैल 2022 से लिंक ओपन होगी और 11 मई तक आवेदन स्वीकर किए जाएंगे।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार साइट पर विजिट कर सकते है।

NHM MP Recruitment 2022: MP Government Jobs 2022

कुल पद-82

पदों का विवरण

  • अर्ली संविदा इंटरवेंशन कम स्पेशल एजुकेटर के 44 पद।
  • संविदा ऑडियोलॉजिस्ट के 38 पदों ।

आवेदन की तिथि-इन पदों पर भर्ती के लिए 11 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन की लिंक ओपन होगी। केंडिडेट्स 11 मई तक इस लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकेंगे।

आयु सीमा-उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।आयु की गणना 01 जनवरी 2022 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को नियम के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

योग्यता-अलग अलग पदों के अलग अलग योग्यता रहेगी।अर्ली इंटरवेशन कम स्पेशल एजुकेटर पोस्ट पर आवेदन करने के लिए स्पेशल बीएड करना और मेंटल रिटार्डेशन में डिप्लोमा अनिवार्य। ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच थेरेपिस्ट पद के लिए ऑडियो स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी में बैचलर की डिग्री ।  हियरिंग लैंग्वेज और स्पीच में डिप्लोमा होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए बेवसाइट पर विजिट करें।

वेतनमान- उम्मीदवारों को 15 से 20 हजार के बीच वेतन दिया जाएगा।एजुकेटर पद पर सैलरी महीने के 15,000 रुपए मिलेगी। ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच थेरेपिस्ट पद के लिए महीने की सैलरी 20,000 तय की गई है।

चयन- चयनित उम्मीदवारों का अनुबंध 31 मार्च 2023 तक के लिए होगा, जिसे आगे बढ़ाया जा सकेगा। एनएचएम एमपी भर्ती 2022 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना लिंक देखें।

ऐसे करें आवेदन- एनएचएम एमपी (NHM MP) की आधिकारिक वेबसाइट   sams.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते है, इसकी लिंक 11 अप्रैल सोमवार से खुलेगी, उसके बाद आप अप्लाई कर सकते हैं।

देखें योग्यता-

पदों और आरक्षण का विवरण-

ये रहेंगे नियम

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews