कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2000 रुपए बढ़ेगा वेतन, प्रोत्साहन राशि में भी इजाफा

employees news

हल्द्वानी,डेस्क रिपोर्ट।Employees News. उत्तराखंड में कर्मचारियों को सौगातें मिलने का सिलसिला जारी है।अब उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है।34वीं कार्यपरिषद की बैठक में आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर तकनीकी और प्रशासनिक परामर्शदाताओं को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है, इनके वेतन में दो हजार रुपये बढ़ोत्तरी कर दी गई है।

यह भी पढ़े.. Vyapam: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, मई-जून में होंगी ये 8 परीक्षाएं, संभावित तिथि घोषित

दरअसल, शुक्रवार को कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी अध्यक्षता में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 34वीं कार्यपरिषद की बैठक हुई।इसमें कर्मचारियों के वेतन में बढोतरी के साथ कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इस वेतनवृद्धि से विश्वविद्यालय को प्रतिवर्ष 14 लाख रुपये अतिरिक्त भार पड़ेगा और करीब 100 कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

इसके अलावा विवि कर्मचारियों को परीक्षा के दौरान दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि में 1-1 हजार रुपये का इजाफा किया गया है। आउटसोर्स के अलावा अलग-अलग विभागों में कार्यरत परामर्शदाताओं के मानदेय में 2000 रुपये की वृद्धि की गई है।

यह भी पढ़े.. देवास कलेक्टर का बड़ा एक्शन-नर्सिंग ऑफिसर निलंबित, CMHO समेत 4 को नोटिस, डॉक्टर पर भी गिरी गाज

वही विश्वविद्यालय में बीते वर्ष नियमित पद पर नियुक्त किए गए शिक्षकों की 1 वर्ष की अवधि को न्यायालय के आदेशों तक बढ़ा दिया गया है और उपनलकर्मियों की मांगें सरकार को भेजने, सेवा संघों की मान्यता के लिए समिति गठित करने सहित कई मुद्दों पर विचार कर अनुमोदन किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews