MPESB: 339 पदों पर निकली है भर्ती, 23 सितंबर तक करें आवेदन, अच्छी सैलरी, जानें एज लिमिट पात्रता डिटेल्स

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल ने 339 पदों पर 28 विभागों के लिए भर्ती निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होगी। आईए जानते है आयु सीमा योग्यता आवेदन की लास्ट डेट आदि डिटेल्स.........
mpesb exam

MPESB Bhopal

MPESB Recruitment 2025: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप-2 सबग्रुप-3 के लिए 300 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होगी और आवेदन भरने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2025 है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार  आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए समय 9 से 28 सितंबर 2025 तक रहेगा।लिखित परीक्षा अक्तूबर में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

MPESB Group 2 Sub Group 3 Recruitment 2025

कुल पद: 339

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कार्यालय नगर पालिक निगम, कार्यालय आयुक्त, कार्यालय प्राचार्य शासकीय पोलिटेक्निक महाविद्यालय, खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता संरक्षण संचालनायलय जैसे कुल 28 विभागों में कनिष्ठ रेशम निरीक्षक, फील्ड ऑफिसर, बायोमेडिकल इंजीनियर, स्वच्छता निरीक्षक, लैब असिस्टेंट, प्रयोगशाला तकनीशियन आदि पदों को भरा जाएगा।

आयु सीमा: 1 जनवरी 2025 तक 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि मध्य प्रदेश सरकार के मानदंडों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी।

योग्यता:किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में ग्रैजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। हर एक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।जीव विज्ञान/कृषि विज्ञान में स्नातक/बी.ई (बायोमेडिकल इंजीनियर)/ ऑक्यूपेशनल थेरापिस्ट/बीएससी/सिविल इंजीनियर/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/विज्ञान, भौतिक, रसायन एंव भू विज्ञान में ग्रेजुएशन/बीएससी आदि डिग्री ।

आवेदन शुल्क : जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपये , अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगजन उम्मीदवार जो मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं, उनके लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा ।

सैलरी: पोस्ट वाइज 19500 से 1,77,000 रुपये तक बेसिक सैलरी दी जाएगी।

कब होगी परीक्षा: परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर 2025 को 2 पाली में किया जाएगा। सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक। रिपोर्टिंग समय क्रमशः 7:00 बजे और दोपहर 1:00 बजे है।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • यहां Recruitment सेक्शन में भर्ती  संबंधित लिंक क्लिक करें
  • आपको एप्लीकेशन का डैशबोर्ड मिलेगा।इसमें सभी डिटेल भर दें।
  • सभी की स्पैलिंग का खासतौर से ध्यान रखें।शैक्षणिक अर्हता, कुल प्राप्तांक, आवेदन की जानकारी भी आपको फॉर्म में देनी होगी।
  • अपनी श्रेणी के हिसाब से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Notification Link

https://esb.mp.gov.in/Rulebooks/RB_2025/Group_2_SG_3_2025_Rulebook.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews