MPPSC 2022: 650 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 14 फरवरी लास्ट डेट, जल्द करें आवेदन

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (MP Government Jobs 2022) पाने का अच्छा मौका है। मप्र लोक सेवा आयोग (MPPSC AMO Recruitment 2022) ने आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी (Ayurvedic Medical Officer) के लिए 692 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन की प्रक्रिया जारी है और 14 फरवरी 2022 लास्ट डेट है। इच्छुक उम्मीदवार मौका जाने से पहले इसका लाभ उठा सकते है। इसमें सैलरी वेतनमानों के हिसाब से दी जाएगी।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी! सैलरी में होगी 21000 की बढ़ोतरी, जानें ताजा अपडेट

इच्छुक उम्मीदवार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट https://mppsc.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते है।लास्ट डेट तक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उम्मीदवार 16 फरवरी 2022 तक आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकेंगे।आवेदन पत्र में प्रति सुधार ₹50 त्रुटि सुधार शुल्क देना होगा। इसके अलावा 16 फरवरी के बाद फॉर्म में किसी भी तरह के सुधार नहीं किए जाएंगे।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार साइट पर विजिट करें और फिर आवेदन करें।

MP Government Jobs 2022- MPPSC AMO Recruitment 2022

कुल पद-692

पदों का विवरण-

  • अनारक्षित श्रेणी के 188 पद।
  • SC के 110।
  • ST के 138।
  • ओबीसी के 187 पदों ।
  • ईडब्ल्यूएस के 69 पद ।
  • महिला अभ्यर्थियों के 62 पद अनारक्षित वर्ग। SC में 36, ST में 46, ओबीसी के 62 और इस पर EWS में 23 पद आरक्षित।

आयु सीमा- 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। गणना 1 जनवरी 2022 के आधार पर पूरी की जाएगी।अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी, एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार छूट दी गई है अधिक जानकारी के लिए साइट पर विजिट कर सकते है।

शैक्षणिक योग्यता-आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास Graduate डिग्री/प्रमाण पत्र होना चाहिए या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क-

  • जनरल-ओबीसी के लिए रु 500/ –
  • एससी /एसटी के लिए रु 250/ –
  • शारीरिक विकलांग के लिए रु 250/ –अधिक जानकारी के लिए साइट पर विजिट करें।

वेतनमान- वेतनमान ₹15600- 39100 +5400 ग्रेड पे तथा राज्य शासन द्वारा समय-समय पर प्रसारित आदेशों के अनुसार महंगाई भत्ता एवं अन्य भत्ते दे होंगे। यह सभी वेतनमान छठें वेतन आयोग के अनुसार होंगे, सातवें वेतनमान में तत्स्थानी वेतनमान देय होगा। अधिक जानकारी के लिए MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

चयन प्रक्रिया- आयोग को साक्षात्कार में सम्मिलित होने से पूर्व उम्मीदवारों को इंटर्न से प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रमाण उपलब्ध कराने होंगे।अभ्यर्थियों का मध्य प्रदेश राज्य के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ-

  • प्रकाशित होने की तारीख – 29 दिसंबर 2021
  • आवेदन प्रारम्भ – 15 जनवरी 2022
  • आवेदन की अंतिम तारीख 14 फरवरी 2022
  • परीक्षा की तिथि- अप्रैल 2022
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews