MPPSC : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, इंटरव्यू डेट जारी, 21 अगस्त को डाउनलोड कर सकेंगे कॉल लेटर, SET का एडमिट कार्ड जारी, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

MPPSC

MPPSC Recruitment : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग की तरफ से एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2023 (State Eligibility Test (SET) का ए़डमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है, इसके लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है।

27 अगस्त को होगी परीक्षा

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी, पासवर्ड और एप्लिकेशन नंबर सहित अन्य डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे हर हाल में एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त 2023 को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3.05 बजे तक, एक शिफ्ट में होगी।

MP SET एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  •  सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  •  इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
  • एमपी एसईटी एडमिट कार्ड सामने होगा।
  • एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

कंप्यूटर प्रोग्रामर के इंटरव्यू की डेट

मध्य प्रदेश पीएससी द्वारा कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा 2021  (MPPSC Computer Programmer Exam 2021 ) पद के साक्षात्कार आयोजन संबंधी सूचना जारी कर दी गई है। इंटरव्यू एमपी लोक सेवा आयोग के ऑफिस में दिनांक 1 सितंबर 2023 को आयोजित किए गए हैं। इसके लिए इंटरव्यू कॉल लेटर एमपीपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट से, 21 अगस्त के बाद डाउनलोड कर सकते हैं।इसके तहत 2 पदों को भरा जाएगा।

राज्य पात्रता परीक्षा 2022 संभागीय पर्यवेक्षकों की लिस्ट

एमपी लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission Indore ) द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा 2022 (State Eligibility Test (SET) – 2022) के लिए संभागीय पर्यवेक्षकों की घोषणा कर दी गई है। पर्यवेक्षक, अपने क्षेत्राधिकार वाले परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करेंगे एवं यदि किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई शिकायत है अथवा समस्या है तो वह निराकरण के लिए संभागीय पर्यवेक्षक से संपर्क कर सकते हैं।  उपरोक्त पर्यवेक्षकों के अतिरिक्त MPPSC के सतर्कता अधिकारी ललित सिंह सिकरवार उप पुलिस अधीक्षक कांटेक्ट नम्बर : 90092-57044 ई-मेल: vigoffpsc@mp.gov.in के पास भी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती है।

मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा 2022 पर्यवेक्षकों के नाम एवं कांटेक्ट

  • शेखर वर्मा रिटायर्ड आईएएस उज्जैन 99265-81755
  •  एनसी नागराज रिटायर्ड उच्च न्यायिक सेवा नर्मदा पुरम 97520-76098
  •  राजकुमार पाठक रिटायर्ड आईएएस ग्वालियर 94254-13561
  • अशोक बरौनी या रिटायर्ड मुख्य वन संरक्षक इंदौर 94251-19940
  • शिवनारायण रूपला रिटायर्ड आईएएस सागर 94251-47740
  • रविंद्र कुमार मिश्रा रिटायर्ड आईएएस रीवा 94251-09437
  • एबी गुप्ता रिटायर्ड आईएएस जबलपुर 94251-09125
  • भगत सिंह कुलेश रिटायर्ड आईएएस खरगोन 62600-38095
  • महेंद्र सिंह भिलाला रिटायर्ड आईएएस सतना 94250-93588
  • एसबी सिंह रिटायर्ड आईएएस भोपाल 94251-30030
  • प्रभात पाराशर रिटायर्ड आईएएस शहडोल 94251-03006
  • आशुतोष अवस्थी रिटायर्ड आईएएस रतलाम 94250-54358

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Vigyapti_No_7404_Dated_18-08-2023_SET.pdf

https://www.mponline.gov.in/Portal/Examinations/MPPSC/2023/AdmitCard/S22Login.aspx

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews