MPPCB Recruitment 2023 : सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका, इन पदों पर निकली है भर्तियां, जल्द करें APPLY, ये है आयु-पात्रता

AIIMS JOB VACANCY

MPPCB Recruitment 2023 : मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है।इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और लास्ट डेट 29 सितंबर है।  इच्छुक और योग्य उम्मीदवार MPPCB की आधिकारिक वेबसाइट: mppcb.mp.gov.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी पढ़ सकते हैं।खास बात ये है कि अनारक्षित पद के लिए दूसरे राज्य के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते है।

MPPCB Recruitment 2023 

कुल पद- 34

पदों का विवरण-11 पद महिला, 10 पद अनारक्षित और बाकी के 13 पद मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

आयु सीमा –उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि एससी, एसटी, महिला, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी के लिए आयु सीमा 5 वर्ष तय की गई है।

योग्यता- मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेज से एनवायरनमेंट इंजीनियरिंग या सिविल इंजीनियरिंग या केमिकल इंजीनियरिंग में BE/B-Tech डिग्री। एनवायरनमेंट इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री।उम्मीदवारों को साल 2021 या 2022 या 2023 की गेट परीक्षा में वैलिड स्कोर मिला हो।

वेतनमान- चयनित उम्मीदवारों को 56,100 से 1,77,500/- रूपए प्रति माह दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क : एमपी के एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए यह फीस 500/- रुपए है। अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 1,000/- रूपए फीस देना होगी।   उम्मीदवारों को आवेदन की आखिरी तारीख से पहले वन टाइम एडिट की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए पोर्टल 60 रुपए चार्ज लगेगा।

ऐसे करें आवेदन 

  • उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mppcb.mp.gov.in पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन पेज पर अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉग इन करके होम पेज पर जाएं। यहां अपने पर्सनल डिटेल्स डालें।
  • अब प्रोफाइल भरे लिंक पर क्लिक करें।
  • प्रोफाइल बनाने के बाद आवेदन पत्र भरे, लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म सबमिट करके फीस का भुगतान करें।

https://www.mppcb.mp.gov.in/PdfView.aspx?h=&pdf=/proc/AE%20recuirement.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews