मध्य प्रदेश में यहां निकली है 190 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 5 सितंबर से पहले करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पहला चरण ऑनलाइन परीक्षा का होगा। परीक्षा मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी।
jobs

MP Apex Bank Recruitment 2024: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। अपेक्स बैंक (एमपी राज्य सहकारी बैंक मर्यादित) ने 197 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें बैंक कैडर ऑफिसर, बैंकिंग असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर जैसे पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है और लास्ट डेट 5 सितंबर 2024 है।

MP Apex Bank Recruitment 2024

अभ्यर्थी मध्य प्रदेश के मूल निवासी होना चाहिए। वे आधिकारिक वेबसाइट apexbank.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।रजिस्ट्रेशन होने पर अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार होगा।

कुल पद : 197

पदों का विवरण:

  • 95 पद कैडर ऑफिसर
  • 79 पद बैंकिंग असिस्टेंट
  • 23 पद असिस्टेंट मैनेजर

आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट भी मिलेगी। महिलाओं को 5 वर्ष, ओबीसी को 5 वर्ष और एससी/एससी को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

योग्यता:

  • कैडर ऑफिसर- उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन/पीजी/CA/बी.कॉम/एमबीए/एम.कॉम की डिग्री होनी चाहिए।
  • बैंकिंग असिस्टेंट– ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों के पास एक साल कंप्यूटर डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए।
  • असिस्टेंट मैनेजर- उम्मीदवार का कंप्यूटर साइंस या आईटी ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पहला चरण ऑनलाइन परीक्षा का होगा। परीक्षा मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। जिसके बाद इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। एग्जाम पैटर्न और अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

वेतनमान :

  • कैडर ऑफिसर- एडिशनल चीफ एग्जीक्यूटिव को करीब 1, 43, 792 रुपये वेतन प्रतिमाह मिलेगा। मैनेजर और नोडल ऑफिसर का वेतन 1,01,382 रुपये प्रतिमाह रहेगा।
  • बैंकिंग असिस्टेंट- हर महीने करीब 69, 674 रुपये वेतन प्रतिमाह मिलेगा।
  • असिस्टेंट मैनेजर– करीब 1,05,808 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क

  • जनरल/ओबीसी- 1200 रुपये
  • एससी/एसटी- 900 रुपये

परीक्षा पैटर्न :  लिखित परीक्षा में 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे, जिसके हल करने के लिए 130 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें तर्क, इंग्लिश और संख्यात्मक क्षमता के 40-40 नंबर के 40 सवाल हर सेक्शन से पूछे जाएंगे, जिन्हें 30 मिनट में हल करना। कंप्यूटर ज्ञान और सामान्य जागरुकता के 40- 40 को हल करने के लिए 20-20 मिनट का समय होगा.

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews