MP Government Jobs: नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डिजाइन में निकली कई पदों पर भर्ती, जानें आयु-पात्रता और नियम

,Indian Oil Corporation Limited,

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डिजाइन,मध्यप्रदेश (National Institute Of Design, Madhyapradesh) ने भर्ती के नोटिफिकेशन (NIDMP Recruitment Notification) जारी किये हैं। अधिसूचना के मुताबिक एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, सीनियर असिस्टेंट लाइब्रेरियन, डेप्युटी रजिस्ट्रार, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर समेत अन्य कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार 30 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। कुल वैकेंसी की संख्या 6 है।

यह भी पढ़ें…Kartik Purnima: कार्तिक पूर्णिमा कल, चमकेगी इन 5 राशियों की कीमत, खुलेगा किस्मत का ताला, होगी धनवर्षा, यहाँ जानें

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। डेप्युटी रजिस्ट्रार और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पद पर ग्रेजुएट डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल  नोटिफिकेशन जरूर देखें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 56 साल है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें…बड़ी खबर : MP में शुरू होगी एडवांस कॉर्निया ट्रांसप्लांट सुविधा, पढ़ें पूरी खबर

आवेदन

उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट https://nidmp.ac.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी केटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन और महिलाओं को केवल 200 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें। साथ ही अन्य अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देखें

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews