बड़ी खबर : MP में शुरू होगी एडवांस कॉर्निया ट्रांसप्लांट सुविधा, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : MP में शुरू होगी एडवांस कॉर्निया ट्रांसप्लांट सुविधा, पढ़ें पूरी खबर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पिछले दिनों MBBS की पढ़ाई हिंदी में शुरू इतिहास बनाने वाले मध्य प्रदेश (MP) में चिकित्सा के क्षेत्र में लगातार नए प्रयोग हो रहे हैं।  खास बात ये है कि इन प्रयोगों में मेडिकल स्टूडेंट्स और मरीज दोनों के लाभ को ध्यान में रखा जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने आज एक नई घोषणा की है।

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने आज पत्रकारों से बात करते हुए खुलासा किया कि प्रदेश में जल्दी ही एडवांस कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा (Advance cornea transplant facility in MP) शुरू होगी। उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध हमीदिया अस्पताल से होगी।

ये भी पढ़ें – युवाओं को रोजगार का मिलेगा मौका, 11 नवंबर को यहां होगी प्लेसमेंट ड्राइव

उन्होंने कहा कि जब हम मेडिकल कॉलेज में कोई नई शुरुआत करते हैं तो उसके दो फायदे होते हैं।  एक स्टूडेंट्स को नई विधा सीखने का मौका मिलता है दूसरा वे गरीब जो सरकारी अस्पतालों में इलाज कराते हैं उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि कॉर्निया ट्रांसप्लांट का लाभ उन्हें मिलेगा जिनकी आंख की रौशनी नहीं है।

ये भी पढ़ें –  रामेश्वरम, मल्लिकार्जुन और अन्य कई धार्मिक स्थलों के दर्शनों का मौका, IRCTC के इस टूर प्लान को जरूर देखिये

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews