MP Job Alert : राज्य सलाहकार पद के लिए आवेदन आमंत्रित, 25 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई, यहां जानें डिटेल्स

Indian Navy Recruitment

MP Jobs : हेल्थ सेक्टर में नौकरी का इन्तजार कर रहे उच्च शिक्षित युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, मध्य प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (MP NHM) ने राज्य सलाहकार के 22 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए NHM ने निर्धारित योग्यता रखने वाले युवाओं से आवेदन पत्र आमंत्रित किये हैं, नियुक्ति संविदा आधार पर की जाएगी।

आवेदन करने की अंतिम तिथि

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित मध्य प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने दो दिन पहले 12 सितंबर 2023 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश के लिए संविदा आधार पर राज्य सलाहकार के रिक्त पदों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस पद के लिए आवेदकों से 25 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये हैं, 25 अक्टूबर के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।

आवेदक के लिए निर्धारित योग्यता 

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी प्रतिष्ठित और मान्यता प्राप्त संस्थान से स्वास्थ्य प्रबंधन/अस्पताल प्रबंधन/सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रशासन/स्वास्थ्य प्रशासन/स्वास्थ्य देखभाल प्रबंधन/नीति और योजना प्रबंधन/मानव संसाधन प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा/डिग्री की हो साथ ही उसने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पीजीडीसीए भी किया हो।

आवश्यक कार्य अनुभव 

संविदा राज्य सलाहकार पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कम से कम पब्लिक हेल्थ सेक्टर में 3 साल के कार्य का अनुभव होना चाहिए इसमें उसने एक साल राज्य स्तर पर/ जिला स्तर पर शासकीय कार्यक्रमों को क्रियान्वित भी किया हो।

वांछनीय स्किल 

आवेदक के पास हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओँ में Good Communication Skill होनी चाहिए ।

आवेदक के लिए आयुसीमा 

संविदा राज्य सलाहकार पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 43 वर्ष होनी चाहिए, आयु की गणना 1 जनवरी 2023 की स्थिति में की जाएगी।

इतना मिलेगा मासिक मानदेय 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविदा राज्य सलाहकार के पद पर चयन होने के बाद आवेदक को 45,000/- रुपये मासिक मानदेय दिया जायेगा।

26 सितंबर से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 

इस पद के लिए आवेदन एमपी ऑनलाइन के वेब पोर्टल पर htpp://www.mponline.gov.in के माध्यम से किये जा सकेंगे, आवेदन करने के लिए लिंक 26 सितंबर 2023  को ओपन होगी और 25 अक्टूबर 2023 को बंद हो जाएगी, इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा, ऑफलाइन आवेदन बिलकुल स्वीकार नहीं किये जायेंगे। चयन प्रक्रिया में नियमानुसार आरक्षण और आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews