MPPEB: उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, मिलेगा बोनस अंक का लाभ, फार्मूला तय

mppeb

MPPEB Recruitment Bonus Number Notification : मध्यप्रदेश में इन दिनों एक लाख से अधिक शासकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। अगस्त 2023 तक कई विभाग में कर्मचारियों को नियुक्ति दी जाएगी। इसके लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं। इसी बीच सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नवीन आदेश जारी किए गए हैं। जिसके तहत एमपीपीईबी के उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

मिलेंगे अतिरिक्त अंक

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 22 फरवरी 2022 की कंडिका 4.3 के मुताबिक मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं में प्राप्तांक में 5% अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे।

अतिरिक्त अंक की गणना का फार्मूला तय

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि लगातार यह प्रश्न पूछा जा रहा है कि उम्मीदवारों को अतिरिक्त 5 अंक परीक्षा के पूर्णांक के आधार पर अथवा उनके द्वारा परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर दिया जाना है।

जिस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा है कि 5% अतिरिक्त अंक उम्मीदवारों को उनके प्राप्त अंक के 5% अंक के रूप में प्रदान किए जाएंगे।

उम्मीदवारों को 5% अतिरिक्त अंक दिए जाने की घोषणा करने के बाद अब उसके फार्मूला भी तय कर दिए गए हैं। उदाहरण के लिए : यदि कोई उम्मीदवारों 200 अंक के पूर्णांक परीक्षा में शामिल होता है। जिसमें उम्मीदवार को 150 अंक प्राप्त होते हैं। ऐसे में उन्हें 150 का 5% =7.5 यानी कुल 157.5 अंक प्राप्त होंगे।

वहीं किन उम्मीदवारों को 5% बोनस अंक का लाभ दिया जाएगा। इस संबंध में भी 22 फरवरी को आदेश जारी किए गए थे। जिसकी कॉपी यहां उपलब्ध कराई जा रही है। उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार इसे पढ़ सकते हैं।

किन्हें मिलेगा लाभ 

https://gad.mp.gov.in/PriorityCircClar22022022.pdf

GAD, MP के आदेश

https://gad.mp.gov.in/GovtServPrio14122022.pdf

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews