Teachers Recruitment : उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल जारी, 6540 पदों पर होगी भर्ती, मिलेगा लाभ

teacher news

MP Teachers Recruitment : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इससे पहले उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई थी। अभ्यर्थियों की लिस्ट के साथ ही एक अतिरिक्त लिस्ट की भी घोषणा की गई थी।

शिक्षक भर्ती 2018 के चयनित उम्मीदवारों के लिए प्रक्रिया के तहत माध्यमिक शिक्षक के 6500 पदों पर दस्तावेज सत्यापन होने हैं। माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल की लिंक यहां उपलब्ध कराई जा रही है। उम्मीदवार इसे वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

दस्तावेज सत्यापन की तिथि तय

चयनित अभ्यर्थी को डिस्ट्रिक्ट लेवल पर दस्तावेज सत्यापन के लिए 22 नवंबर से 25 नवंबर तक का समय दिया गया है। 25 नवंबर तक उम्मीदवार हर हाल में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा करें। इससे पहले अतिरिक्त सूची जारी की गई थी। अतिरिक्त सूची के उम्मीदवार के दस्तावेज सत्यापन में पात्र उम्मीदवार को विज्ञापित पदों की संख्या के अनुसार अंतिम चयन सूची जारी करने के आदेश दिए गए थे।

इससे पहले संयुक्त भर्ती में नाम को लेकर विवाद देखने को मिल रहा था। दोनों विभागों में कई अभ्यर्थियों के नाम होने की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई थी। जिसके बाद अभ्यर्थी द्वारा पदभार ग्रहण नहीं करने और विभाग परिवर्तन की स्थिति में रिक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर पात्र उम्मीदवारों का चुनाव किया जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल

  • सबसे पहले टीचर रिक्रूटमेंट काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • लिंक को ओपन करते ही तीन ड्रॉप डाउन बॉक्स दिखाई देंगे
  • माध्यमिक शिक्षक भर्ती पर क्लिक करें
  • कैंडिडेट फॉर डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन एंड एडिशनल लिस्ट फॉर डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन पर क्लिक करें
  • लिंक पर क्लिक करते ही category-wise और सब्जेक्ट वाइट चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट दिखेगी
  • भविष्य के संदर्भ में संभाल कर रखें

Document Verification Schedule Link 

https://trc.mponline.gov.in/Portal/Services/TRC/DPI/MS/frmDocVeriSchedule.aspx

दस्तावेज सत्यापन अतिरिक्त सूची

https://trc.mponline.gov.in/Portal/Services/TRC/Public/frmDocVeriListMSExtra.aspx

दस्तावेज सत्यापन चयनित अभ्यर्थी सूची

https://trc.mponline.gov.in/Portal/Services/TRC/Public/frmDocVeriListMS.aspx

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews