MPESB Group-5 Exam : 17 अप्रैल से परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड , 373 पदों पर होना है भर्ती, जानें अन्य डिटेल्स

MPESB Group 5 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्रुप 5 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड 11 अप्रैल 2026 को जारी कर दिए हैं। परीक्षा 17 अप्रैल से होगी। परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए, एक असली फोटो पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है।
mpesb exam

MPESB Bhopal

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल) द्वारा ग्रुप-5 (स्टाफ नर्स, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी और अन्य समकक्ष पद) परीक्षा 17 अप्रैल 2026 से आयोजित की जाएगी। इसके बोर्ड ने एडमिट कार्ड 11 अप्रैल 2026 को जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, एग्जाम डेट, समय और जरूरी निर्देशों जैसी जानकारी शामिल है। परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए, एक असली फोटो पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है।

यह परीक्षा मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य विभागों में ग्रेड 3 के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के माध्यम से 373 पदों को भरा जाएगा। ​आवेदन की ऑनलाइ प्रक्रिया 16 मार्च से 30 मार्च 2026 के बीच चली थी। ​आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए 4 अप्रैल 2026 तक का समय दिया गया था।

कैसे होगा चयन

एमपीईएसबी ग्रुप-5 भर्ती में चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहला लिखित परीक्षा और दूसरा विभाग द्वारा दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) । ​लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें ​सामान्य विषय (25 अंक) जैसे सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान और सामान्य अभिरुचि रहेंगे। ​वही तकनीकी विषय (75 अंक) में पद से संबंधित विशिष्ट शैक्षणिक योग्यता पर आधारित प्रश्न रहेंगे। परीक्षा में प्राप्त मानकीकृत अंकों या प्रतिशत स्कोर के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाती है। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम चयन और नियुक्ति आदेश जारी किए जाते हैं।

MPESB Group-5 Exam Dates

  • 17-04-2026 लैब अटेंडेंट, ड्रेसर ग्रेड-2, डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट, पट्टी बंधक (ड्रेसर), ड्रेसर (I Shift), टेक्नीशियन असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट (II Shift)
  • 18-04-2026 स्टॉफ नर्स ( I Shift), औषधि संयोजक (कंपाउंडर), फार्मासिस्ट ग्रेड-2,आयुर्वेद कम्पाउंडर, डायलिसिस टेक्नीशियन (II Shift)
  • 21-04-2026 कैथ लैब टेक्नीशियन, आयुर्वेद कम्पाउंडर (I Shift) रेडियोग्राफिक टेक्नीशियन / रेडियोग्राफर, डार्क रूम असिस्टेंट, यूनानी कम्पाउंडर, ऑडियोमेट्री तकनीशियन (II Shift)
  • 22-04-2026 ओ.टी. तकनीशियन (I Shift), डेंटल टेकनिशियन, प्रोस्थेटिक एवं ऑर्थोटिक टेक्नीशियन, ऑपटोमेट्रिस्ट
    होम्योपैथी कम्पाउंडर (II Shift)
  • 23-04-2026 निश्चेतना (एनेस्थीसिया) टेक्नीशियन, ई.सी.जी. तकनीशियन (I Shift)
    ई.ई.जी. तकनीशियन, टी.बी.चेस्ट डिज़ीज़ हेल्थ विजिटर (II Shift)

MPESB Group 5 Admit Card Download Link

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews