MPPEB MPESB 2024 : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, इस भर्ती परीक्षा के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की सूचना जारी, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती

MPPEB MPESB 2024 : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, इस भर्ती परीक्षा के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की सूचना जारी, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती

MPPEB MPESB 2024 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।मंडल द्वारा मध्य प्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के लिए आयोजित सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती के संबंध में एक सूचना जारी की गई है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति से पूर्व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख घोषित की गई है।इसके तहत 1000 से ज्यादा पदों को भरा जाना है।

24-25 को दस्तावेज वेरिफिकेशन

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव राकेश कुशरे ने बताया कि 24 तथा 25 फरवरी को चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज परीक्षण एवं सत्यापन का कार्य किया जाएगा। शनिवार 24 फरवरी को पोस्ट कोड 153 (वर्ष 2022-23) एवं रविवार 25 फरवरी को पोस्ट कोड 154 (वर्ष 2022-23) के लिये चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज परीक्षण एवं सत्यापन भोपाल हाट, डी.बी. मॉल के पास, अरेरा हिल्स में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित स्थान एवं समय पर दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

स्वास्थ्य विभाग में भी 3323 पदों पर नियुक्ति, 29 फरवरी को मिलेंगे ज्वाइनिंग लेटर

  • मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में 3 हज़ार 323 पदों में नियुक्तियां की जाएंगी।इनमें एएनएम के 2 हज़ार 576, रेडियोग्राफर तृतीय श्रेणी के 104, प्रयोगशाला तकनीशियन के 228, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 415 पद शामिल हैं।
  • इसके लिए भोपाल में 29 फरवरी को आयोजित समारोह में पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रेषित किये जायेंगे। इस हेतु चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण तथा मेडिकल कराया जाना आवश्यक होगा।प्रातः 9 से शाम 5 बजे तक मेडिकल और दस्तावेजों के परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालयों में विशेष कैम्प लगाए जाएंगे।
  • ए.एन.एम. उम्मीदवारों का जिला चिकित्सालयों में 22 से 26 फरवरी, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 का जिला चिकित्सालयों में 23 से 25 फरवरी, रेडियोग्राफर उम्मीदवारों का संभागीय मुख्यालय के जिला चिकित्सालय में 24 फरवरी को और प्रयोगशाला तकनीशियन का संभागीय मुख्यालय के जिला चिकित्सालय में 25 फरवरी को मेडिकल जाँच और दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा।

MPPEB MPESB : स्वास्थ्य विभाग में होगी 3323 पदों पर नियुक्ति, 29 फरवरी को मिलेंगे ज्वाइनिंग लेटर, मेडिकल-दस्तावेज परीक्षण पर अपडेट

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews