MPPEB MPTET 2022: शिक्षक पात्रता परीक्षा पर नई अपडेट, रद्द हो सकती है परीक्षा! जानें कारण?

MPPEB

mppeb

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MP Professional Examination Board MPPEB) द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (वर्ग-3) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।10 लाख उम्मीदवारों को बड़ा झटका लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग-3 रद्द की जा सकती है। हालांकि अभी तक आयोग की तरफ से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़े..MP के युवाओं के लिए आखिरी मौका, 1222 पदों पर होगी भर्ती, 30 मई से पहले करें अप्लाई

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, मध्यप्रदेश में  (प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा) वर्ग-3 रद्द की जा सकती है।इसका कारण हाल ही में सागर में  बनाए गए एग्जाम सेंटर से पेपर का लीक होना है और अबतक रिजल्ट भी जारी नहीं हो पाया है, क्योंकि मध्यप्रदेश एजेंसी फॉर प्रमोशन ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MAPIT) ने इसकी जांच में पाया कि वायरल स्क्रीनशॉट सही है और डिटेल प्रारंभिक रिपोर्ट में लीक करने का तरीका भी बताया।

वही परीक्षा नियम पुस्तिका के हिसाब से अबतक रिजल्ट जारी नहीं हुआ है, जबकी रिजल्ट 45 दिन में आना था, इसे 60 दिन से ज्यादा हो गए हैं।इस परीक्षा में कुल 10 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनके भविष्य पर संकट आता नजर आ रहा है,हालांकि अंतिम फैसला प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB) को परीक्षा पर फैसला लेना है कि रद्द करें या फिर इसका दूसरा तोड़ निकाले, ताकी उम्मीदवारों का नुकसान ना हो।

बता दे कि यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले कई परीक्षाओं में गड़बड़ी सामने आ चुकी है और परीक्षाओं को रद्द किया जा चुका है।इससे पहले 10 व 11 फरवरी 2021 को आयोजित कृषि विस्तार अधिकारी और जनवरी में भी दो अन्य परीक्षाओं स्टाफ नर्स और नर्सिंग सिस्टर की परीक्षाओं में भी गड़बड़ी की शिकायत सही पाई गई थी,जिसके बाद MPSEDC की जांच रिपोर्ट के आधार पर इन परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया था,ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि वर्ग-3 की परीक्षा रद्द हो सकती है, यही कारण है कि अब तक रिजल्ट पर निर्णय लेने में देर हो रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews